फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BEL engineer held for sharing classified info to Pak handlers: Karnataka HM News in hindi

Karnataka: बंगलूरू से BEL इंजीनियर गिरफ्तार, पाकिस्तान को देता था खुफिया जानकारी; यूपी से आरोपी का खास कनेक्शन

Thu, 20 Mar 2025 11:04 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 20 Mar 2025 11:04 PM IST
सार

कर्नाटक में पाकिस्तानी हैंडलरों को गोपनीय जानकारी साझा करने के आरोप में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) इंजीनियर को खुफिया एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि यूपी के गाजियाबाद में रहने वाला दीपराज चंद्र बीईएल में वरिष्ठ इंजीनियर था।

विज्ञापन
BEL engineer held for sharing classified info to Pak handlers: Karnataka HM News in hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने गुरुवार को बताया कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के एक वरिष्ठ इंजीनियर को पाकिस्तान के हैंडलरों को गुप्त जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मंत्री के मुताबिक, गिरफ्तार इंजीनियर दीपराज चंद्र उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कम्युनिकेशन और रडार सिस्टम जैसी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान को भेजी हैं।
विज्ञापन


बीईएल की रिसर्च टीम में काम कर रहा था आरोपी
गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा, वह देशद्रोह में शामिल था। सैन्य खुफिया आगे की कार्रवाई कर रहा है। चंद्रा ने देश में बनने वाले संचार उपकरणों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं। दीपराज चंद्र बीईएल की रिसर्च टीम में काम कर रहा था। सूत्रों ने दावा किया कि लीक की गई जानकारी में संचार और रडार सिस्टम, ऑपरेटिंग फ्रेमवर्क, सुरक्षा प्रोटोकॉल और उच्च पदस्थ अधिकारियों के बारे में विवरण शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - NCW: पुणे की कंपनी में पुरुष कर्मी के महिला सहकर्मी पर हमले की महिला आयोग ने की जांच, सरकार को सौंपी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हुई जासूसी?
मामले में सूत्रों ने बताया कि दीपराज चंद्र ने बिटकॉइन के बदले गुप्त जानकारी लीक की। दीपराज चंद्र को पाकिस्तान से डिजिटल करेंसी बिटकॉइन में पैसे मिलते थे। उसके और पाकिस्तानियों के बीच इंटरनेट के जरिए संपर्क किया जा रहा था, उन्होंने ईमेल, व्हाट्सऐप और टेलीग्राम जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया। वह सीधा मैसेज भेजने की बजाय एक अलग ईमेल आईडी बनाते थे और उसके लॉगिन क्रेडेंशियल्स शेयर करते थे, ताकि पकड़े न जाएं।  


क्या-क्या जानकारी लीक हुई?
जानकारी के मुताबिक, अब तक भारत के रक्षा उपकरणों की महत्वपूर्ण जानकारियां लीक हुई है। जिसमें सुरक्षा प्रोटोकॉल और उच्च अधिकारियों के बारे में जानकारी के साथ-साथ दफ्तरों के नक्शे और उत्पादन प्रणालियों की डिटेल्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - COP30: 'जलवायु कार्रवाई में विकसित देश फेल, भारत और ब्राजील निभा सकते हैं अग्रणी भूमिका', बोले कॉप30 अध्यक्ष

मामले में आगे की जांच जारी
इस मामले में सेना और खुफिया एजेंसियां अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। दो और संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है, जो दीपराज चंद्र के संपर्क में थे। अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि पाकिस्तान में किसे और कितनी जानकारी भेजी गई। यह मामला देश की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा माना जा रहा है और आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed