'विपक्ष के पास न एकता, न संगठन': रैली से पहले घमासान, संबित पात्रा बोले- भीड़ नहीं जुटी तो बना रहे कहानियां
एक नवंबर की रामलीला मैदान रैली से पहले भाजपा सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर हमला बोला है। उन्होंने मॉक पार्लियामेंट टलने और लोगों को रोकने के आरोपों पर सवाल उठाए। विपक्ष के दावों पर भाजपा ने क्या कहा? पढ़िए...
विस्तार
दिल्ली में एक नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने रैली को लेकर झूठे दावे किए हैं। पात्रा ने कहा कि विपक्षी दलों में न तो एकजुटता है और न ही संगठनात्मक क्षमता। शायद इसी वजह से उन्हें अपनी मॉक पार्लियामेंट भी टालनी पड़ी।
#WATCH | Delhi: BJP National Spokesperson and MP Sambit Patra says, "A short while ago, Rahul Gandhi and a few Opposition leaders addressed a press conference and lied about the Nov 1 rally at Ramlila Maidan. Rahul Gandhi also spoke about their mock Parliament, which could not be held. Samajwadi Party also spoke on MLC elections and the Opposition unity. It can be seen that the Opposition parties lack unity, lack organisational capability. Perhaps that is why they had to defer the mock Parliament. They are anyway mocking democracy..."
— ANI (@ANI) October 30, 2026विज्ञापन
संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी और कुछ विपक्षी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक नवंबर की रामलीला मैदान रैली को लेकर गलत बातें कहीं। उन्होंने राहुल गांधी के मॉक पार्लियामेंट वाले बयान पर भी सवाल उठाए।
'विपक्ष में न एकजुटता, न संगठनात्मक क्षमता'
भाजपा सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने भी एमएलसी चुनाव और विपक्षी एकता को लेकर अपनी बात रखी है। इससे विपक्षी दलों के बीच तालमेल की कमी दिखाई देती है। पात्रा ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी दलों में एकता और संगठन चलाने की क्षमता नहीं है। शायद यही वजह है कि उन्हें मॉक पार्लियामेंट का कार्यक्रम टालना पड़ा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल वैसे भी लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं।
राहुल गांधी के आरोपों पर क्या बोले संबित पात्रा?
रामलीला मैदान रैली में लोगों के पहुंचने से रोकने के आरोपों पर भी संबित पात्रा ने राहुल गांधी को घेरा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि गृह मंत्री और सरकार की ओर से बाहर से आने वाले लोगों को रोका जा रहा है और उन्हें रामलीला मैदान तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा। इस पर पात्रा ने सवाल किया कि अगर विपक्ष के पास लोगों को रोकने या सड़कें बंद किए जाने के सबूत थे, तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीडियो क्यों नहीं दिखाए गए?
#WATCH | Delhi: Speaking on INDIA bloc's Nov 1 Ramlila Maidan rally, BJP National Spokesperson and MP Sambit Patra says, "Rahul Gandhi alleges that people coming from outside are being stopped by the Home Minister, the Government and the people are not being allowed to reach Ramlila Maidan...Had they had evidence that people are being stopped and roads have been closed, then would they not have shown videos today? The truth is that they have not been able to make arrangements the kind they had imagined. So, they are fabricating stories that people are being stopped from reaching here."
— ANI (@ANI) October 30, 2026
उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दल वैसी तैयारियां नहीं कर पाए, जैसी उन्होंने सोची थीं। इसी वजह से लोगों को रामलीला मैदान पहुंचने से रोकने की कहानी गढ़ी जा रही है।
एक नवंबर को रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली
दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को इंडिया गठबंधन की रैली प्रस्तावित है। इस रैली को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जहां राहुल गांधी ने लोगों को रैली में पहुंचने से रोकने का आरोप लगाया है, वहीं संबित पात्रा ने इन दावों पर सवाल उठाते हुए विपक्ष की तैयारियों और एकजुटता पर निशाना साधा है।