फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Beed man accused of hunting deer gets threat in name of Lawrence Bishnoi; cops begin probe

Maharashtra: हिरण के शिकार के आरोपी भाजपा नेता को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मिली धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 09 Mar 2025 08:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 09 Mar 2025 08:56 PM IST
सार

Maharashtra: बीड़ जिले में हिरण शिकार के आरोपी भाजपा पदाधिकारी सतीश भोसले को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वन विभाग भी भोसले के शिकारी होने के आरोपों की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
Beed man accused of hunting deer gets threat in name of Lawrence Bishnoi; cops begin probe
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बीड़ जिले के पुलिस ने स्थानीय भाजपा पदाधिकारी सतीश भोसले को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई नाम के सोशल मीडिया खाते से धमकी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि यह खाता फर्जी हो सकता है। बिश्नोई अभी जेल में बंद है। 

विज्ञापन

 
अधिकारी ने बताया कि भोसले उर्फ 'खोक्या' पर हिरण का शिकार करने का आरोप है और फेसबुक खाते से इसी को लेकर धमकी दी गई है। फेसबुक खाते से लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेते हुए हिरण शिकार के लिए भोसले की गिरफ्तारी की मांग की गई है। फेसकुक पोस्ट में कहा गया, हिरण हमारे भगवान हैं। खोक्या माफी के लायक नहीं है। 
विज्ञापन


बीड़ थाने के अधिकारी ने कहा, फेसबुक खाता फर्जी हो सकता है। हमने सोशल मीडिया कंपनी से इस बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए लिखा है। अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वन विभाग भी भोसले के शिकारी होने के आरोपों की जांच कर रहा है और उसने शिरुर तालुका में जगहों पर तलाशी ली है। इस बीच, नवी मुंबई में एक कार्यक्रम में शनिवार को राज्य के वन मंत्री गणेश नाइक ने कहा कि बीड़ में हिरण के शिकार और उसके मांस के व्यापार के आरोपों की गहन जांच की जाएगी। मंत्री ने कहा कि उन्हें मीडिया से आरोपों के बारे में पता चला है और उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया है। नाइक ने कहा, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed