{"_id":"636875e518818a3aa12371c3","slug":"bear-attacked-three-people-in-tamil-nadu-tenkasi-watch-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: बाइक सवार पर भालू का हमला, बचाने पहुंचे लोगों को भी बनाया निशाना, वीडियो देख दहल जाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: बाइक सवार पर भालू का हमला, बचाने पहुंचे लोगों को भी बनाया निशाना, वीडियो देख दहल जाएंगे
Mon, 07 Nov 2022 08:35 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेनकासी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेनकासी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 07 Nov 2022 08:35 AM IST
सार
भालू के हमले की यह घटना तेनकासी जिले के वन क्षेत्र में शनिवार को हुई। बाइक सवार वैगुंडामणि पर करुथिलिंगपुरम क्षेत्र में भालू ने अचानक धावा बोल दिया। वह मसालों के पैकेट लेकर शिवसैलम से पेठानपिल्लई जा रहा था।
विज्ञापन
bear attacked three people in Tamil Nadu
- फोटो : twitter
विस्तार
तमिलनाडु के तेनकासी जिले के जंगल में एक भालू ने बाइक सवार पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। सोशल मीडिया में घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में इस घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
भालू के हमले की यह घटना तेनकासी जिले के वन क्षेत्र में शनिवार को हुई। बाइक सवार वैगुंडामणि पर करुथिलिंगपुरम क्षेत्र में भालू ने अचानक धावा बोल दिया। वह मसालों के पैकेट लेकर शिवसैलम से पेठानपिल्लई जा रहा था। जब वह जंगली रास्ते से गुजर रहा था, तभी एक भालू ने झाड़ियों से निकल कर उस पर हमला बोल दिया। वैगुंडामणि जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद भालू ने उन्हें लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीाणों ने पत्थर फेंके तो उन पर भी लपका भालू
भालू को हमला करते देख राहगीरों ने ग्रामीणों को सचेत किया, जिन्होंने उसे भगाने के लिए पत्थर फेंके, लेकिन उसने नहीं छोड़ा। इसके कुछ देर बाद भालू भीड़ की ओर लपका और नागेंद्रन और शैलेंद्र नामक युवकों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
वन विभाग ने इंजेक्शन देकर पकड़ा
सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। इसके बाद विभाग के दल ने भालू को क्षेत्र के जंगल में तलाशा और बेहोशी का इंजेक्शन देकर पकड़ लिया।
देखें वीडियो
தென்காசியில் பைக்கை வழிமறித்து 3 பேரை கடித்துக் குதறிய கரடி!!#tenkasi #bear #ATTACK pic.twitter.com/JD0kWjzMSs
— A1 (@Rukmang30340218) November 6, 2022