फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BD Mishra takes oath as Meghalaya governor After Satyapal Malik Retires

Meghalaya: मोदी विरोध सत्यपाल मलिक को पड़ा भारी! नहीं मिला सेवा विस्तार, बीडी मिश्रा बने मेघालय के नए राज्यपाल

Tue, 04 Oct 2022 12:52 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, शिलोंग
पीटीआई, शिलोंग Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 04 Oct 2022 12:52 PM IST
सार

मेघालय के नए राज्यपाल के रूप में शपथ लेने वाले भारतीय सेना के पूर्व ब्रिगेडियर मिश्रा 2017 से अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं। अब उन्हें मेघालय का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

विज्ञापन
BD Mishra takes oath as Meghalaya governor After Satyapal Malik Retires
सत्यपाल मलिक और बीडी मिश्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

बीडी मिश्रा ने मंगलवार को मेघालय के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली। भारतीय सेना के पूर्व ब्रिगेडियर मिश्रा 2017 से अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं और उन्हें पड़ोसी राज्य मेघालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्होंने सत्य पाल मलिक का स्थान लिया जिन्होंने तीन अक्तूबर को मेघालय के राज्यपाल के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया। सत्यपाल मलिक को आगे का सेवा विस्तार नहीं दिया गया। शपथ समारोह में विधानसभा अध्यक्ष मेतबाह लिंगदोह और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मौजूद थे। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने राज्य में नए राज्यपाल का स्वागत किया।

विज्ञापन


मेघालय के सीएम ने किया स्वागत
मेघालय के मुख्यमंत्री कोरनाड संगमा ने नए राज्यपाल का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा जी को मेघालय के गवर्नर के तौर पर कार्यभार संभालने के लिए बहुत बधाई। उम्मीद है कि आपका मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। हम इस सुंदर राज्य में आपका हार्दिक स्वागत करते हैं।'
विज्ञापन


 क्या मोदी सरकार का विरोध सत्यपाल मलिक पर पड़ा भारी
बताया जा रहा है कि सत्यापल मलिक को मोदी सरकार का विरोध करना भारी पड़ गया  जब वो जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे, तब उन्होंने सत्तारूढ़ दल के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इसके बाद जब मोदी सरकार तीन नए कृषि कानून लेकर आई तो मलिक लगातार इसका विरोध करते रहे। पीएम मोदी के खिलाफ कई विवादित बयान भी दिए। पीएम मोदी को घमंडी तक बताया था। वैसे कयास लगाए जा रहे थे कि राज्यपाल के पद से रिटायर होने के बाद वो किसी राजनीतिक दल में शामिल हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया था। मलिक के मुताबिक वो रिटायरमेंट के बाद किसानों के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed