{"_id":"5700a7e84f1c1b800af00115","slug":"bcci-wants-to-appoint-rahul-dravid-as-coach-of-team-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल द्रविड़ बन सकते हैं टीम इंडिया के अगले कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राहुल द्रविड़ बन सकते हैं टीम इंडिया के अगले कोच
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
अपने जमाने के धुरंधर बल्लेबाज और भूतपूर्व कप्तान राहुल द्रविड को टीम इंडिया का अगला कोच बनाया जा सकता है। बीसीसीआई ने इस बारे में संकेत दिया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की सलाहकार समिति ने सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, और वीवीएस लक्ष्मण से तुलना करते हुए राहुल द्रविड का नाम सुझाया है।
विज्ञापन
राहुल द्रविड पिछले एक साल से इंडिया ए और अंडर 19 ग्रुप के इंचार्ज हैं। राहुल द्रविड़ अगर सीनियर खिलाड़ियों का कोच बनने के लिए अपनी सहमति देदी तो उन्हें टीम इंडिया का कोच बनाया जा सकता है। इससे पहले रवि शास्त्री भारतीय टीम के डायरेक्टर थे, जिनका अनुबंध टी-20 वर्ल्ड कप तक के लिए ही था। रवि शास्त्री का कार्यकाल बढ़ाए जाने की भी चर्चा है।
विज्ञापन
बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने मीडिया को बताया है कि क्रिकेट सलाहकार समिति चाहेगी तो रवि शास्त्री का अनुबंध बढ़ाया भी जा सकता है।