{"_id":"58bb8c574f1c1b4042831a15","slug":"bcci-to-start-smooth-functioning-in-next-four-five-months-says-vinod-rai","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद राय ने कहा- चार पांच महीने में लागू होंगी लोढ़ा कमेटी की सिफारिशें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विनोद राय ने कहा- चार पांच महीने में लागू होंगी लोढ़ा कमेटी की सिफारिशें
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Sun, 05 Mar 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
विनोद राय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के लिए नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने जल्द ही बीसीसीआई में सुचारू रूप से संचालन और सुधारों का लागू करने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विनोद राय ने कहा कि बीसीसीआई में चार से पांच महीने में सही तरीके से काम होने लगेगा। भारत के पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक रहे राय ने कहा कि लोढ़ा कमेटी की नियुक्ति के वक्त सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह के सिस्टम की कल्पना की थी ठीक वैसा ही लेखा प्रारूप बीसीसीआई के सुचारू रूप से संचालन के लिए अगले चार-पांच महीनों में रखा जाएगा।
विज्ञापन
भारत के क्रिकेट मामलों का प्रबंधन करने के लिए नियुक्त की प्रशासकों की समिति के प्रमुख ने बताया कि उनकी समिति इंडियन बोर्ड में सिर्फ तब तक है जब तक कि लोकतांत्रिक तरीके से अगली प्रबंध समिति का चुनाव नहीं हो जाता।
विज्ञापन
हालांकि पिछले दिनों पूर्व क्रिकेट प्रशासकों और सीओए के बीच टकराव का मामले भी सामने आया है। इसके अलावा राज्य किक्रेट संघों के कई अधिकारियों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है।
बोर्ड का भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बंगलूरू में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन पटौदी मेमोरियल लेक्चर और बोर्ड के वार्षिक पुरस्कार समारोह का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का राज्य किक्रेट संघों के कई अधिकारियों ने बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।