{"_id":"67665b857b84f94d4401df34","slug":"bbmp-has-issued-a-notice-to-one-8-commune-bar-and-restaurant-in-bengaluru-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru: विराट कोहली का पब फिर मुश्किल में घिरा, BBMP ने जारी किया नोटिस; जानें क्या है मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru: विराट कोहली का पब फिर मुश्किल में घिरा, BBMP ने जारी किया नोटिस; जानें क्या है मामला
Sat, 21 Dec 2024 11:39 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:39 AM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बंगलूरू में स्थित वन 8 कम्यून पब एवं रेस्तरां को बृहत बंगलूरू महानगर पालिका ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विराट कोहली का बार एवं रेस्तरां मुश्किल में घिरा
- फोटो : PTI, Facebook
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बार नई मुश्किलों में घिर गया है। बंगलूरू में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास स्थित वन 8 कम्यून पब एवं रेस्तरां को बृहत बंगलूरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने नोटिस दिया है। दरअसल, अग्नि सुरक्षा उपायों को लागू नहीं करके उल्लंघन करने के लिए नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
यह है आरोप
सामाजिक कार्यकर्ता वेंकटेश ने अग्नि सुरक्षा उपायों में बरती जा रही लापरवाही की शिकायत निगम से की थी। इसी पर बीबीएमपी ने बार को नोटिस जारी किया। इस नोटिस में कहा गया है कि अग्नि सुरक्षा लागू नहीं की गई है। यहां तक कि अग्निशमन विभाग का प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया है।
विज्ञापन
इन शहरों में भी ब्रांच
विराट कोहली के वन 8 कम्यून की दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में ब्रांच हैं। बंगलूरू वाला पब पिछले साल दिसंबर में खुला था। यह कस्तूरबा रोड पर रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर स्थित है, जो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास ही स्थित है।
विज्ञापन
जुलाई में मैनेजर के खिलाफ हुआ था मामला दर्ज
इससे पहले भी यह रेस्तरां चर्चाओं में आ चुका है। जुलाई में वन 8 कम्यून पब के मैनेजर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोप था कि रात एक बजे बंद होने की समयसीमा के बाद भी यह बार खुला हुआ था और ग्राहकों को सर्व कर रहा था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रात में गश्त कर रहे सब-इंस्पेक्टर को खबर मिली थी कि वन 8 कम्यून बार देर रात तक चलता रहता है। जब सब-इंस्पेक्टर रात 1:20 बजे पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि बार ग्राहकों को सेवा दे रहा है। इसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। सूत्रों ने बताया कि तय समयसीमा के बाद भी खुले पाए गए तीन दूसरे पबों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।