फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BBC fires sports expert over criticism of government

BBC: सरकार की आलोचना पर बीबीसी ने खेल विशेषज्ञ को निकाला, भारत ने पूछा- ये कैसी पत्रकारिता

Sun, 12 Mar 2023 05:02 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 12 Mar 2023 05:02 AM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘बीबीसी निष्पक्ष व स्वतंत्र पत्रकारिता के ऊंचे दावे करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लिखने पर अपने प्रमुख खेल एंकर को बर्खास्त कर देता है।

विज्ञापन
BBC fires sports expert over criticism of government
बीबीसी - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

ब्रिटिश सरकार की नीतियों की सोशल मीडिया पर आलोचना करने पर बीबीसी ने अपने फुटबॉल शो से खेल के जाने-माने विशेषज्ञ गैरी लिनेकर को निकाल दिया। ब्रिटेन में वन्य जीवों के खात्मे के कारण बता रहे वन्य जीव विशेषज्ञ सर डेविड एटनबरो की एक डॉक्यूमेंट्री के एपिसोड का प्रसारण ही रुकवा दिया। इसे ‘दिलचस्प’ बताते हुए भारत के केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीबीसी से पूछा कि वह यह कैसी पत्रकारिता कर रहा है?
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘बीबीसी निष्पक्ष व स्वतंत्र पत्रकारिता के ऊंचे दावे करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लिखने पर अपने प्रमुख खेल एंकर को बर्खास्त कर देता है। फर्जी कथानक गढ़ना व नैतिकता भरी पत्रकारिता यह परस्पर विरोधी बातें हैं। जो लोग मनगढ़ंत बातों से द्वेषपूर्ण प्रोपेगेंडा फैलाते हैं, उनसे पत्रकारिता की स्वतंत्रता के लिए खड़े होने की नैतिकता या साहस की अपेक्षा नहीं की जा सकती। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार दोपहर को प्रमुख फुटबॉल शो ‘मैच ऑफ द डे’ के प्रस्तुतकर्ता व पूर्व अंग्रेज फुटबॉलर गैरी लिनेकर को शो प्रस्तुत करने से रोक दिया गया। 
विज्ञापन


कई प्रस्तुतकर्ताओं ने बीबीसी से जुड़ने से किया इनकार
कई प्रस्तुतकर्ताओं ने घोषणा कर दी कि इन हालात में बीबीसी के लिए काम करना उनके लिए उचित नहीं होगा, उन्होंने लिनेकर की वापसी तक बीबीसी से जुड़ने से इनकार कर दिया। शनिवार रात बीबीसी ने सीमित कार्यक्रम प्रसारित करने की बात कहते हुए अपने स्टाफ व दर्शकों से माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिणपंथी नाराज न हों, इसलिए डॉक्यूमेंट्री का एपिसोड रोका : वहीं एक अन्य ट्वीट में अनुराग ठाकुर ने कहा, बीबीसी ने यह एपिसोड महज इसलिए रोका क्योंकि इससे ब्रिटेन के दक्षिणपंथी नाराज हो सकते थे। 1 दिन पहले ही बीबीसी ने सर डेविड एटनबोरो की ब्रिटिश वन्यजीवों पर बनी प्रमुख सीरीज ‘वाइल्ड आइल्स’ के एपिसोड का प्रसारण रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed