फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bbc documentary mahesh jethmalani says bbc takes money from Chinese company Huawei to pursue anti-India agenda

BBC Documentary: 'बीबीसी ने चीनी कंपनी से पैसे लेकर बनाई भारत विरोधी डॉक्यूमेंट्री', महेश जेठमलानी का आरोप

Tue, 31 Jan 2023 10:14 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 31 Jan 2023 10:14 PM IST
सार

वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट का लिंक साझा करते हुए कहा कि बीबीसी इतना भारत विरोधी क्यों है? क्योंकि बीबीसी को भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने के लिए पैसे की सख्त जरूरत है और इसके लिए उसे चीनी कंपनी हुआवेई से पैसे मिलते हैं।

विज्ञापन
bbc documentary mahesh jethmalani says bbc takes money from Chinese company Huawei to pursue anti-India agenda
mahesh jethmalani - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने दावा किया है कि ब्रिटिश प्रसारक बीबीसी ने चीनी कंपनी से पैसा लेकर पीएम मोदी के खिलाफ डॉक्यूमेंट्री बनाई है। उन्होंने कहा कि बीबीसी भारत के खिलाफ चीन के एजेंडे को आगे बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की छवि खराब करने के लिए चीनी कंपनी हुआवेई ने बीबीसी को पैसा दिया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट का लिंक साझा करते हुए सवाल उठाया कि बीबीसी इतना भारत विरोधी क्यों है? क्योंकि बीबीसी को भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने के लिए पैसे की सख्त जरूरत है और इसके लिए उसे चीनी कंपनी हुआवेई से पैसे मिलते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि बीबीसी बिकाऊ है।
विज्ञापन




इससे पहले एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, बीबीसी ने 2021 में बिना जम्मू-कश्मीर के भारत का नक्शा जारी किया था। बाद में उसने इसके लिए माफी मांगी थी। साथ ही नक्शे को सही किया था। बीबीसी का भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने का लंबा इतिहास रहा है। पीएम मोदी के खिलाफ डॉक्यूमेंट्री इसी दुर्भावना को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीसी डॉक्यूमेंट्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार... 
भारत सरकार ने गुजरात दंगों पर आधारित बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है। इसका पहला एपिसोड 17 जनवरी को यूट्यूब पर जारी किया गया था, जबकि दूसरा एपिसोड 24 जनवरी को रिलीज होना था। लेकिन इससे पहले ही सरकार ने इससे संबंधित सभी लिंक पर रोक लगा दी थी। भारत सरकार ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार बताया है।


वहीं, भारत में बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री को बैन करने का विपक्षी दलों और छात्र संगठनों ने विरोध किया है। देशभर के कई विश्वविद्यालयों में डॉक्यूमेंट्री को बैन करने के विरोध में छात्र संगठनों द्वारा इसकी स्क्रीनिंग के प्रयास भी किए गए। इसको लेकर काफी हंगामा भी देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed