फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Barn Owl found in cockpit of Jet Airways plane in chhatrapati shivaji maharaj international airport

आश्चर्यजनक! मुंबई में जेट एयरवेज के विमान में बैठा मिला उल्लू

Tue, 05 Feb 2019 08:55 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: sapna singla Updated Tue, 05 Feb 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
Barn Owl found in cockpit of Jet Airways plane in chhatrapati shivaji maharaj international airport
मुंबई हवाई अड्डे में विमान की कॉकपिट पर बैठा उल्लू - फोटो : ANI
महाराष्ट्र में मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार रात पार्किंग में खड़े जेट एयरवेज के विमान के कॉकपिट में एक उल्लू बैठा मिला। कर्मचारियों ने बहुत मुश्किल से इसे पकड़ा और बाहर निकाला। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार रविवार की रात मुंबई हवाई अड्डे पर जेट एयरवेज का विमान बोइंग-777 खड़ा था। सोमवार सुबह जब कर्मचारी दिन की उड़ान की तैयारी के लिए विमान में गए। जब वह कॉकपिट में पहुंचे तो यह देखकर हैरान रह गए कि फ्लाइट कमांडर की सीट से सटा एक सफेद रंग का उल्लू बैठा था। यह एक बार्न उल्लू था जिसकी शक्ल दिल के आकार की होती है। 
विज्ञापन


जिसके बाद जेट एयरवेट के कर्मचारियों ने इसे बहुत मुश्किल से पकड़ा। एयरलाइंस के कर्मचारियों ने बताया कि शायद विमान का दरवाजा रात में खुला रह गया होगा और कुछ खाने की उम्मीद में यह उल्लू अंदर आ गया होगा और बाद में यह कॉकपिट में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुंबई हवाई अड्डे के कुर्ला-घाटकोपर की दिशा के पूर्वी हिस्से में एक झुग्गी-झोपड़ी है जहां पर  पक्षी बहुत आते हैं। जो विमान की सुरक्षा के लिए खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed