फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bareilly 3.48 billion to meet the resort grounds

बरेली की जमीन से सहारा को मिलेंगे 3.48 अरब

Tue, 09 Aug 2016 04:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 09 Aug 2016 04:59 AM IST
विज्ञापन
Bareilly 3.48 billion to meet the resort grounds
सुब्रत रॉय सहारा - फोटो : pti

सहारा समूह को कर्जा अदा करने में बरेली की 38 एकड़ जमीन से 3.48 अरब की मदद मिलेगी। इस जमीन का प्रशासनिक स्तर से प्लाट वार विस्तृत मूल्यांकन कराया जा रहा है। हालांकि ईडी ने भी पिछले साल इस बारे में जानकारी मांगी थी, उसके बाद से इस जमीन की कीमत में चार फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन


करीब 20 साल पहले शहर से सटे मुड़िया अहमदनगर गांव में सहारा सिटी स्थापित कराने के लिए सहारा समूह ने 130 रजिस्ट्री कराके  38 एकड़ जमीन खरीदी थी। उन दिनों जमीन के रेट बहुत कम थे लेकिन अब यह जमीन कई गुना महंगी हो गई है। उन दिनों सहारा सिटी के लिए शिलान्यास भी हुआ था लेकिन किन्हीं कारणों से वहां पर सहारा सिटी विकसित नहीं हुई। यह जमीन आज भी खाली पड़ी हुई है।
विज्ञापन


पिछले साल सुप्रीम कोर्ट से सहारा इंडिया पर देश के काफी लोगों के अरबों रुपये बकाया होने के कारण बरेली सहित देश के विभिन्न शहरों की संपत्तियों की बिक्री पर रोक लगा दी थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने सहारा इंडिया को कंपनी की अचल संपत्ति बेचकर लोगों का भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस संपत्ति को बेचने में शर्त यह रखी गई है कि जमीन की बिक्री सर्किल रेट से कम में नहीं होगी। जमीन के मूल्यांकन की रिपोर्ट सहारा इंडिया लि. के निदेशक की ओर से अधिकृत प्राधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए मांगी है।

जमीन का नए सर्किल रेट से मूल्यांकन कर रहे सब रजिस्ट्रार द्वितीय बृजेश कुमार ने बताया कि अब इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 3.4 अरब रुपये तक है। 

इन कंपनियों के नाम खरीदी है जमीन जलधारा एस्टेट इन्वेस्टमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, जैमिनी एस्टेट इन्वेस्टमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, वर्ना एस्टेट इन्वेस्टमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, विकाशा इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस लिमिटेड, विद्यावती डवलपमेंट एंड रियल्टी प्रा.लि., जयकीर्ति एस्टेट एंड रियलटी प्राइवेट लिमिटेड, अनन्या सिटी होम एस्टेट प्रा.लिमिटेड, जगाला रियल्टी एंव फाइनेंसर्स और विपलव रियल्टी एंड फाइनेंस प्रा.लि। 


‘ सहारा की संपत्तियों का विस्तृत मूल्यांकन के निर्देश मिले हैं। इस सप्ताह के अंत तक मुड़िया अहमदनगर की 130 रजिस्ट्री का मूल्यांकन करके रिपोर्ट भेज दी जाएगी।’- बृजेश कुमार, उप निबंधक,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed