फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bardhaman Station will be named on Batukeshwar Dutt, Union minister announces his visit to Patna

बर्धमान स्टेशन का नाम बटुकेश्वर दत्त पर होगा, पटना में उनके घर जाकर केंद्रीय मंत्री ने की घोषणा

Mon, 22 Jul 2019 03:10 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पटना Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 22 Jul 2019 03:10 AM IST
विज्ञापन
Bardhaman Station will be named on Batukeshwar Dutt, Union minister announces his visit to Patna
Batukeshwar Dutt

देश की आजादी के लिए लड़ाई में भगत सिंह के साथी रहे क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त के नाम पर पश्चिम बंगाल के बर्धमान स्टेशन का नाम होगा। दत्त की पुण्यतिथि के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने यह घोषणा की है। शहीद बटुकेश्वर दत्त के परिवार में उनकी बेटी भारती बागची इकलौती परिजन हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया है कि पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन का नामकरण क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त के नाम पर होगा। बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर शनिवार को वे भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के साथ पटना के जक्करपुर स्थित उस घर भी गए जहां स्वतंत्रता आंदोलन के समय बटुकेश्वर रहे थे। यहां उन्हाेंने बटुकेश्वर की बेटी भारती बागची से मुलाकात की, जो उनकी इकलौती जीवित परिजन हैं। 

विज्ञापन

बर्धमान में जन्म, फिर बिहार आए

बटुकेश्वर 18 नवंबर 1910 बर्धमान में जन्मे, लेकिन बाद में बिहार आ गए थे। वे हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन से जुड़े और भगत सिंह के साथ आठ अप्रैल 1929 को नेशनल असेंबली में बम फोड़ कर पर्चे बांटे। उन्हें गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भगत सिंह को फांसी दी गई तो बटुकेश्वर को उम्रकैद मिली और उन्हें अंडमान-निकोबार स्थित जेल भेज दिया गया। वे 1945 में रिहा हुए और पटना में बस गए। 20 जुलाई 1965 में बटुकेश्वर की मृत्यु दिल्ली एम्स में हुई, यहां एक कॉलोनी उनके नाम पर बनाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed