फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Barbados and Dominica get Covishield vaccine

भारत से वैक्सीन पाकर भावुक हुए रुजवेल्ट, डोमिनिका के पीएम ने खुद उतारे टीके

Thu, 11 Feb 2021 10:02 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बारबाडोस और डोमिनिका
एजेंसी, बारबाडोस और डोमिनिका Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 11 Feb 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
Barbados and Dominica get Covishield vaccine
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

भारत से कोरोना वैक्सीन पहुंचने पर डोमिनिकन गणराज्य के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने पीएम मोदी और भारत के लोगों की जमकर तारीफ की है। भारत की ओर से इस द्वीपीय देश में कोरोना वैक्सीन की 35,000 पहुंची हैं। इससे यहां की 72 हजार की आबादी में से आधे लोगों की जीवन की रक्षा हो सकेगी।

विज्ञापन


भारत अब तक 15 से ज्यादा देशों को कोरोना वैक्सीन की खेप भेज चुका है। पहले कई पड़ोसी देशों को भारत निर्मित टीके दिए जा चुके हैं। अब मैत्री पहल के तहत ‘मेड इन इंडिया’ टीके बारबाडोस और डोमिनिका भी पहुंच गए हैं। वहीं डोमिनिका के पीएम वैक्सीन को लेकर इतने भावुक हो गए कि वह खुद कोरोना वैक्सीन उतारने पहुंच गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन



विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, सद्भावना का एक संकेत, समर्थन का एक उदाहरण। मेड इन इंडिया के टीके डोमिनिका में पहुंचे। भारत ने भारतीय निर्मित वैक्सीन की सप्लाई-बारबाडोस, भूटान, मालदीव, नेपाल, म्यांमार और बांग्लादेश सहित कई देशों को की है।


वहीं, बारबाडोस की महिला प्रधानमंत्री मिआ मोटली ने टीकों की खेप के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा, 'भारत सरकार और लोगों का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, मुझे विश्वास है कि आप अच्छी तरह से और सुरक्षित हैं। मेरी सरकार और यहां के लोगों की ओर से मैं आपकी सरकार और भारत की जनता का आभार व्यक्त करना चाहती हूं। कोरोना वैक्सीन देने के लिए आपका बेहद शुक्रिया।'

बता दें कि भारत ने रविवार को वैक्सीन मैत्री पहल के तहत बारबाडोस और डोमिनिका को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खेप भेजी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed