फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bar committee Said, MP and MLAs must be allowed to practise law

BCI कमेटी ने कहा- विधायकों और सांसदों को मिले लॉ प्रैक्टिस की अनुमति

Mon, 05 Feb 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Feb 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Bar committee Said, MP and MLAs must be allowed to practise law
सुप्रीम कोर्ट

बार काउंसिल ऑफ इंडिया की एक्सपर्ट कमेटी ने रविवार को सिफारिश करते हुए कहा कि MP, MLA और MLC को कानूनी प्रैक्टिस की अनुमति दी जानी चाहिए। कमेटी के सदस्य बीसी ठाकुर, रमेश चंद्र जी शाह और डीपी ढाल ने अपनी रिपोर्ट में सिफारिश की है कि निर्वाचित अधिकारियों को कुछ शर्तों के तहत कानून का अभ्यास करने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन


कमेटी के चौथे सदस्य प्रभाकरण का इस मुद्दे पर मतभेद था। इस रिपोर्ट पर BCI ने अपनी जनरल बॉडी मीटिंग में चर्चा की लेकिन कोई निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन


बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि बार काउंसिल ने इस मुद्दे पर कोई संदेश प्राप्त नहीं किया है, हमें लगता है कि उसे गहन विचार की आवश्यकता है और यह निर्णय लिया गया कि मामले को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को एडवोकेट अश्वनी कुमार उपाध्याय ने उठाया था। उन्होंने अपनी शिकायत में एमपी और एमएलए की दोहरी भूमिका पर सवाल उठाये थे। उन्होंने कहा था कि यह अवैध और असंवैधानिक है।शिकायत मिलने के बाद बीसीआई ने कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी और भूपेंद्र यादव समेत कई नेताओं को नोटिस भेजे हैं जोकि एमपी और एमएलए हैं और कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed