{"_id":"5ae08d2e4f1c1b56098b65bc","slug":"banks-remain-closed-for-three-consecutive-days-from-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों बैंक ग्राहकों के सामने आई ये बड़ी मुसीबत, जान लें वरना पछताना तय है","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
करोड़ों बैंक ग्राहकों के सामने आई ये बड़ी मुसीबत, जान लें वरना पछताना तय है
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Apr 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
नकदी की कमी से जूझ रहे लोगों को अगले कुछ दिन और परेशानी हो सकती है क्योंकि अगामी शनिवार से तीन दिनों तक बैंक में अवकाश है। हालांकि बैंक का कहना है कि बैंक बंद रहने के बावजूद एटीएम में नोटों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
आगामी 28 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद है जबकि रविवार तो अवकाश है ही। इसके बाद सोमवार, 30 अप्रैल को बुद्घ पूर्णिमा होने की वजह से अवकाश है।
विज्ञापन
स्टेट बैंक के स्थानीय मुख्यालय से मिली सूचना के मुताबिक लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहने के बावजूद एटीएम में नकदी की कोई किल्लत नहीं होगी।
ऐसा इसलिए, क्योंकि अधिकतर एटीएम में नकदी डालने के लिए किसी तीसरी पार्टी की सेवाएं ली जाती हैं। वे बिना रूके अपना काम करते हैं। इसके अलावा ब्रांच एटीएम में भी पैसे डालने की व्यवस्था की जाएगी ताकि दिक्कत नहीं हो।
विज्ञापन