{"_id":"5d7ec4a88ebc3e012c6525a4","slug":"bank-worker-cheated-rs-3-77-crore-by-depositing-fake-gold-in-mumbai-government-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के सरकारी बैंक में नकली सोना जमा कर बैंककर्मी ने की 3.77 करोड़ की ठगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई के सरकारी बैंक में नकली सोना जमा कर बैंककर्मी ने की 3.77 करोड़ की ठगी
Mon, 16 Sep 2019 04:39 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 16 Sep 2019 04:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई स्थित एक सरकारी बैंक में सोने का मूल्यांकन करने वाले कर्मचारी द्वारा 3.77 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने 43 वर्षीय आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दो साल से इंडियन बैंक की धारावी शाखा में कार्यरत रामास्वामी नडार ने फर्जी ग्राहकों को स्वर्ण ऋण के लिए जरूरी ‘वैल्यू सर्टिफिकेट’ जारी कर धोखाधड़ी की।
इसके लिए उसने पहले नकली सोना खरीदा और फिर इसके जरिए बैंक से ऋण उठाने के लिए 12 लोगों को तैयार किया। इन लोगों ने बैंक आकर नकली सोना जमा कराया और नडार ने उन्हें ‘वैल्यू सर्टिफिकेट’ थमा दिए।
सर्टिफिकेट मिलने के बाद फर्जी ग्राहकों को 3.77 करोड़ का ऋण मिल गया और फिर आरोपी ने इनसे यह पैसा ले लिया। हाल ही में जब बैंक प्रबंधन ने लॉकर में रखे सोने को देखा तो उसे यह नकली मिला। बैंक ने मामले की धारावी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस ने नडार से पूछताछ की तो उसने धोखाधड़ी कबूली। आरोपी ने बताया कि उसने ठगी के पैसे से संपत्ति, कारें और मोटरसाइकिलें खरीदी हैं।