निजी जेट से लेकर लेकर महंगी पार्टियों वाला माल्या का महल हो रहा नीलाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेनदारों से घिरे कारोबारी विजय माल्या का गोवा वाला शानदार विला नीलाम होगा। 17 बैंकों के संघ ने किंगफिशर विला को सेल पर रखा है। इस संपत्ति की आरक्षित कीमत 85.29 करोड़ रुपये रखी गई है। 19 अक्टूबर को नीलाम होने वाली संपत्ति उत्तरी गोवा के कांडोलिम में स्थित है। उस विला में माल्या महंगी पार्टियां देते थे।
एसबीआई ट्रस्टी द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि उस अचल संपत्ति की ई नीलामी के साथ-साथ उसमें स्विमिंग पूल का पंपिंग सिस्टम, एसी डक्टिंग आदि की भी नीलामी होगी।
नोटिस में कहा गया है कि विला की ई नीलामी में जो चल संपत्तियां हैं वह उसमें शामिल नहीं होंगी। बोली लगाने वाले 26-27 सितंबर और 5-6 अक्टूबर को विला का निरीक्षण कर सकते हैं।
9000 करोड़ रुपये की देनदारी
यह संपत्ति विजय माल्या की है, जो इस वक्त विदेश में हैं। 12,350 स्क्वायर मीटर की इस संपत्ति पर 6000 करोड़ के बकाये के लिए उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चल रहा है।
ब्याज और अन्य जुर्माने की रकम मिलाकर उन पर कुल एसबीआई, पीएनबी, सहित कई बैंकों की 9000 करोड़ रुपये की देनदारी है। इसके अलावा माल्या की अन्य संपत्ति भी नीलाम होंगी, जिनमें उनकी एयरलाइन का पूर्व मुख्यालय किंगफिशर हाउस, निजी जेट आदि हैं।
इनमें से कई संपत्तियों की नीलामी दूसरी बार होगी और वह भी काफी कम कीमत पर।