फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bank robbery in mumbai sbi dahisar branch one employee dead

मुंबई: फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े स्टेट बैंक में डकैती, एक कर्मचारी की हत्या कर कैश लेकर फरार हुए बदमाश, सीसीटीवी में वारदात कैद

Thu, 30 Dec 2021 10:18 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 30 Dec 2021 10:18 AM IST
सार

बुधवार की शाम मुंबई के दहिसर में लुटेरों ने लूट और हत्या को अंजाम दिया। दो नकाबपोश बदमाश फिल्मी अंदाज में फायरिंग करते हुए बैंक के अंदर घुसे और एक कर्मचारी की हत्या कर महिला कैशियर से नकदी लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Bank robbery in mumbai sbi dahisar branch one employee dead
बैंक में डाकैती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दिनदहाड़े बैंक में डकैती करने की वारदात ने कानून व्यवस्था को फिर से चुनौती दे दी है। मुंबई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दहिसर ब्रांच में दो नकाबपोश बदमाश ने फिल्मी स्टाइल में डकैती को अंजाम दिया। बदमाश फायरिंग करते हुए ब्रांच में घुसे और एक कर्मचारी को फायरिंग कर हत्या कर दी और ढाई लाख रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। हालांकि, सीसीटीवी में बदमाशों की ये करतूत कैद हो गई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस की आठ टीमें गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


एसबीआई के दहिसर ब्रांच में बुधवार की शाम नकाबपोश बदमाश फिल्मी स्टाइल में फायरिंग करते हुए बैंक में घुस गए। वहां मौजूद कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, कुछ कर्मचारी हालात को समझ ही नहीं पाए। नकाबपोश बदमाश सीधे कैश काउंटर पर पहुंच गए और हवा में फायरिंग करते हुए कैश देने की मांग की। सीसीटीवी में कैद वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला कर्मचारी बैठी हुई हैं। बदमाश हाथ में बंदूक लहराते हुए कैश देने को कहता है, महिला कर्मचारी थोड़ी देर के लिए सहम जाती हैं। इस दौरान एक बदमाश एक आउटसोर्स कर्मचारी पर फायरिंग कर देता है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। यह देख महिला कर्मचारी डर जाती है और बदमाश वहां से कैश लेकर फरार हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed