{"_id":"5b2bcb6e4f1c1baa6e8b8f7c","slug":"bank-refuse-to-give-home-loan-to-transgender-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता को बैंकों ने होम लोन देने से किया इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता को बैंकों ने होम लोन देने से किया इनकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Thu, 21 Jun 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसजेंडरों के अधिकारों को आवाज देने वाली मशहूर ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता अक्काई पद्मशाली इन दिनों इस डर के साए में जीने को मजबूर हैं कि कहीं उन्हें किराए के मकान से निकाल ना दिया जाए। दरअसल बैंकों ने उन्हें होम लोन देने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि बैंकों ने ऐसा उनके लिंग के कारण किया है।
विज्ञापन
पद्मशाली ने कहा कि मैं डर के साए में जी रहूं कि मुझे मेरे किराए के मकान से निकाल दिया जाएगा क्योंकि लीज की अवधि 28 जून को खत्म हो रही है। मैंने बैंकों से संपर्क किया मगर ट्रांसजेंडर होने के कारण उन्होंने मुझे 10 लाख का लोन देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं फिर से एक सेक्स वर्कर के रूप में काम नहीं करना चाहती हूं और एक सम्मानजनक जीवन जीने की हकदार हूं। कर्नाटक में शादी के लिए पंजीकरण कराने वाली वह पहली महिला ट्रांसजेंडर हैं। उन्होंने इस साल 20 जनवरी को मशहूर ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता वासु से शादी की।
विज्ञापन