{"_id":"59903eee4f1c1baf1a8b4858","slug":"bank-loans-will-be-cheaper-even-after-interest-deductions-on-savings-accounts-says-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचत खातों पर ब्याज कटौती के बाद अब लोन भी सस्ता होगा: रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बचत खातों पर ब्याज कटौती के बाद अब लोन भी सस्ता होगा: रिपोर्ट
एजेंसी/ भाषा
Updated Sun, 13 Aug 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक पखवाड़े में तीन बड़े बैंकों द्वारा बचत खातों पर ब्याज घटाने के बाद बैंकिंग क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और इससे लोन पर ब्याज दर में भी कमी आएगी। एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई ने 31 जुलाई को एक करोड़ रुपये से अधिक की बचत खाते की जमा पर ब्याज दर आधा प्रतिशत घटाकर 3.5 प्रतिशत कर दी है। इसके बाद बैंक आफ बड़ौदा और एक्सिस बैंक ने भी पिछले सप्ताह सप्ताह 50 लाख रुपये तक की बचत खाते की जमा पर ब्याज दर आधा प्रतिशत घटाकर 3.5 प्रतिशत कर दी है।
विज्ञापन
इंडिया रेटिंग्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि संपत्ति की गुणवत्ता पर लगातार दबाव और लोन की कमजोर मांग की वजह से बैंकों का मुनाफा प्रभावित हो रहा है। ऐसे में यह तय है कि अधिक नकदी वाले बड़े बैंक कमजोर बैंकों की तुलना में बाजार हिस्सेदारी ज्यादा हासिल करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बढ़ते NPA से परेशान PSU बैंकों ने खत्म किया 81 हजार करोड़ से अधिक का बैड लोन
एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है, "चूंकि ब्याज दर चक्र निचले स्थान पर आ गया है, मौजूदा देनदारियों का नीचे की ओर नए मूल्यांकन से दरों में और कमी आएगी। कुछ बड़े बैंकों द्वारा बचत खातों पर ब्याज दर में कटौती इसी दिशा में उठाया गया कदम है।"