{"_id":"5c029613bdec2241731763ee","slug":"bank-employee-organizations-warned-to-strike-on-26-december-against-bank-merging","type":"story","status":"publish","title_hn":"विलय के विरोध में बैंक कर्मचारी संगठनों की 26 दिसंबर को हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विलय के विरोध में बैंक कर्मचारी संगठनों की 26 दिसंबर को हड़ताल की चेतावनी
भाषा, नई दिल्ली
Updated Sat, 01 Dec 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक और विजया बैंक के प्रस्तावित विलय का विरोध कर रहे बैंक कर्मचारी संगठनों ने 26 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। सरकार ने सितंबर में सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बैंकों बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक और विजया बैंक के विलय को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
बैंककर्मियों के संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइडेट फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले हड़ताल का आह्वान किया गया है। यूएफबीयू नौ कर्मचारी और अधिकारी संघों का संयुक्त निकाय है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव सी एच वेंकटाचलम ने कहा कि सरकार और बैंक विलय के फैसले पर आगे बढ़ रहे हैं, इसलिये हड़ताल का आह्वान किया गया है। नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स के उपाध्यक्ष अश्विनी राणा ने कहा कि यूएफबीयू के अंदर आने वाले सभी कर्मचारी और अधिकारी संघ हड़ताल में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद संबंधित बैंकों के निदेशक मंडल ने भी विलय के लिये अनुमति दे दी है। विलय के बाद बनाने वाली इकाई भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक होगा। जून माह के अंत तक तीनों बैंकों का कुल कारोबार 14.82 लाख करोड़ रुपये था।