फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Banglore bjp mp tejasvi surya talk on Hindu Revival calls for hindu dharm of muslims and christians

सफाई: मुसलमानों और ईसाइयों को हिंदू धर्म में लौटने वाले आग्रह पर तेजस्वी सूर्या बोले- बिना शर्त बयान वापस लिया

Mon, 27 Dec 2021 10:09 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 27 Dec 2021 10:09 AM IST
सार

बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने मुस्लिमों और ईसाइयों से हिंदू धर्म में धर्मांतरण का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हिंदू को उसके मातृ धर्म से निकाला गया है। इस विसंगति को दूर करने के लिए केवल एक ही समाधान है कि वह फिर से अपना धर्म स्वीकार कर ले।

विज्ञापन
Banglore bjp mp tejasvi surya talk on Hindu Revival calls for hindu dharm of muslims and christians
तेजस्वी सूर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सांसद तेजस्वी सूर्या मुस्लिमों और ईसाइयों से हिंदू धर्म में धर्मांतरण का आह्वान कर रहे हैं। इसके पीछे उनका तर्क है कि यही हिंदू पुनरुत्थान का एकमात्र तरीका है। बीते दिनों उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में सांसद तेजस्वी सूर्या का एक कार्यक्रम था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी सूर्या ने मुस्लिमों और ईसाइयों से घर वापसी करने की अपील की।

विज्ञापन


हालांकि अपने बयान पर विवाद बढ़ता देख तेजस्वी सूर्या ने सफाई दी है। तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट किया "दो दिन पहले उडुपी श्रीकृष्ण मठ में आयोजित एक कार्यक्रम में मैंने 'भारत में हिंदू पुनरुद्धार' विषय पर बात की थी। मेरे भाषण के कुछ बयानों ने खेदजनक रूप से एक विवाद पैदा कर दिया है। इसलिए मैं बिना शर्त बयान वापस लेता हूं,"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम संपन्न होने के बाद भाजपा सांसद सूर्या ने अपना भाषण ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "कर्नाटक के उडुपी में श्रीकृष्ण मठ में 'हिंदू पुनरुद्धार' पर बात की। 2014 के बाद भारत अंततः 70+ वर्षों के औपनिवेशिक हैंगओवर के बाद खुद को संभाल रहा है। विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा शासित सदियों के बाद भारत 'विश्वगुरु' के रूप में फिर से उभर रहा है।"

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तेजस्वी कह रहे हैं, "मंदिरों और मठों को उन लोगों को धर्म परिवर्तित करने के लिए वार्षिक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए जो विभिन्न कारणों से वापस सनातन धर्म में परिवर्तित हो गए। कोई अन्य समाधान नहीं है और हमें आश्चर्य है कि क्या यह संभव है क्योंकि यह स्वाभाविक रूप से हमारे पास नहीं आता है। इस्लाम और ईसाई धर्म केवल धर्म नहीं हैं बल्कि राजनीतिक साम्राज्यवादी विचारधाराएं हैं। इन धर्मों का मानना है कि वे सर्वोच्च हैं और यही इन धर्मों और हिंदू धर्म के बीच मूलभूत अंतर है।"


 

हिंदू धर्म में सभी समस्याओं का समध्यान
तेजस्वी सूर्या ने कहा, "हिंदू को उसके मातृ धर्म से निकाला गया है। इस विसंगति को दूर करने के लिए केवल एक ही समाधान है कि वह फिर से अपना धर्म स्वीकार कर ले। जिन लोगों ने अपने मातृ धर्म को छोड़ दिया है और भारत के इतिहास के दौरान विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक, आर्थिक कारणों से हिंदू धर्म से बाहर चले गए हैं, उन्हें पूरी तरह से हिंदू धर्म में वापस लाया जाना चाहिए, मातृ धर्म में वापस लाया जाना चाहिए।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed