फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladeshi minor girl gang raped in north 24 parganas West Bengal who came through broker in search of job

West Bengal: नौकरी के लिए अवैध रूप से भारत आई बांग्लादेशी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2023 04:51 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 20 Aug 2023 04:51 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने दलालों के झांसे में आकर रोजगार के लिए दो अन्य किशोरियों के साथ अवैध रूप से सीमा पार की थी। उत्तर 24 परगना जिले से उन्हें एक युवक कार से कोलकाता ले जा रहा था। रास्ते में चार युवकों ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
 

विज्ञापन
Bangladeshi minor girl gang raped in north 24 parganas West Bengal who came through broker in search of job
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक बांग्लादेशी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने दलालों के झांसे में आकर रोजगार के लिए दो अन्य किशोरियों के साथ अवैध रूप से सीमा पार की थी। उत्तर 24 परगना जिले के बागदा थाना क्षेत्र के बनेश्वरपुर बाजार से उन्हें एक युवक कार से कोलकाता ले जा रहा था। रास्ते में बागदा हेलेंचा इलाके के एक पोल्ट्री फार्म में चार युवकों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इस दौरान दो अन्य किशोरियों ने भागकर गांव में शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो आरोपियों को दबोचकर बागदा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed