फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladeshi adult star arrested over faking documents for Indian passport news in hindi

Riya Barde: पोर्न स्टार का काम करने वाली रिया का निकला बांग्लादेश से कनेक्शन, अब पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

Fri, 27 Sep 2024 10:41 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 27 Sep 2024 10:41 AM IST
सार

पोर्न इंडस्ट्री में रिया को आरोही बर्डे या बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस की मानें तो रिया पर आरोप है कि वह मूल रूप से बांग्लादेशी है। वह, उसकी मां, भाई और बहन फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं।

विज्ञापन
Bangladeshi adult star arrested over faking documents for Indian passport news in hindi
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पोर्न एक्ट्रेस रिया बर्डे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। उनकी पहचान बांग्लादेशी के रूप में हुई है। महाराष्ट्र पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पहचान छिपाकर भारत में रहने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया है। उल्हासनगर स्थित हिललाइन पुलिस ने आईपीसी 420, 465, 468, 479, 34 और 14 ए के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


यह है मामला
बता दें, पोर्न इंडस्ट्री में रिया को आरोही बर्डे या बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस की मानें तो रिया पर आरोप है कि वह मूल रूप से बांग्लादेशी है। वह, उसकी मां, भाई और बहन फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं। खास बात यह है कि बांग्लादेशी होने के बावजूद भारतीय कागजात बनाने के लिए रिया की मां ने अमरावती के एक शख्स से शादी की थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने रिया के अलावा उसकी मां अंजली बर्डे उर्फ रूबी शेख, पिता अरविंद बर्डे, भाई रविंद्र उर्फ रियाज शेख और बहन रितु उर्फ मोनी शेख को भी आरोपी बनाया है। 
विज्ञापन


मां ने रची थी साजिश
पुलिस के मुताबिक, रिया की मां अंजली बांग्लादेश की रहने वाली है। वह अपनी दो बेटियों रिया और बेटे के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थी। रिया की मां ने पश्चिम बंगाल का होने का दावा करते हुए अमरावती निवासी अरविंद बर्डे से शादी की और बाद में खुद और बच्चों के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य फर्जी दस्तावेज बनवाकर भारतीय नागरिक का पासपोर्ट बनवा लिया, ताकि वह अपनी भारतीय पहचान साबित कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कतर में रह रहे माता-पिता 
जांच में पता चला कि पोर्न स्टार रिया की मां और पिता दोनों फिलहाल कतर में रह रहे हैं। जबकि पुलिस उसके भाई और बहन की भी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि रिया को पहले मुंबई पुलिस ने वेश्यावृत्ति से जुड़े एक मामले में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था।


दोस्त ने खोला पूरा राज
पूरा मामला तब सामने आया जब रिया के दोस्त प्रशांत मिश्रा को असलियत पता चली कि वह मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है और देश में अवैध रूप से रह रही है। उन्होंने पुलिस में उसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने उसके दस्तावेजों की जांच की और पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed