फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh wanted India to become observer of Organisation of Islamic Cooperation club

पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन, भारत को मुस्लिम देशों का पर्यवेक्षक बनाना चाहता है बांग्लादेश

Sun, 06 May 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 May 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh wanted India to become observer of Organisation of Islamic Cooperation club
आईओसी

पाकिस्तान की उम्मीदों को झटका देते हुए बांग्लादेश ने ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देशों जैसे कि भारत को ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉरपोरेशन (ओआईसी) का पर्यवेक्षक बनाने की बात कही है। यह पड़ोसी देश के लिए किसी झटके से कम नहीं है क्योंकि वह लगातार भारत की छवि को खराब करने की कोशिश करता रहता है। ओआईसी एक ऐसा संगठन है जिसके सदस्य केवल वही देश हैं जहां मुस्लिम आबादी की बहुलता है।

विज्ञापन


ढाका में आईओसी के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। इस दौरान बांग्लादेश के मंत्री अबुल हसन महमूद अली ने संगठन में सुधारों की मांग करते हुए कहा कि भारत जैसे देशों को संगठन के पर्यवेक्षक सीट के लिए नियुक्त किया जा सकता है, जो मुस्लिम बहुल देश नहीं है। हालांकि पाकिस्तान इस प्रस्ताव का स्वागत नहीं करेगा क्योंकि वह इस फोरम के जरिए भारत को निशाना बनाता रहता है। लेकिन पाकिस्तान का प्रिय दोस्त चीन और बांग्लादेश इसका समर्थन कर सकते हैं। बता दें कि दुनियाभर की मुस्लिम आबादी का 10 प्रतिशत हिस्सा भारत में रहता है।
विज्ञापन


9 करोड़ 20 लाख लोगों की आबादी वाले मिस्र में वैश्विक मुस्लिम आबादी का 5 प्रतिशत हिस्सा रहता है। विश्व में मुस्लिमों की आबादी में इंडोनेशिया और पाकिस्तान के बाद भारत तीसरे नंबर पर आता है। अली ने कहा कि ऐसे बहुत से देश हैं जो ओआईसी के सदस्य नहीं है लेकिन उनके देश में मुस्लिम नागरिकों की एक बड़ी संख्या मौजूद है। बेशक उन देशों में मुस्लिम अल्पसंख्यक हों लेकिन संख्या के मामले में ये कई आईओसी देशों की कुल आबादी से ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश के विदेश मंत्री अली ने आगे कहा कि जरूरत है कि उन गैर-ओआईसी देशों के साथ दूरी को पाटा जाए ताकि बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी संगठन द्वारा किए जाने वाले अच्छे कामों से अछूती न रह सके। यही वजह है कि संगठन के लिए सुधार और पुनर्गठन महत्वपूर्ण है। बांग्लादेश के इस सुझाव को ओआईसी के महासचिव का समर्थन मिला है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब भारत जैसे देश को इस संगठन में शामिल करने की बात उठी हो मगर हमेशा से पाकिस्तान ने इस प्रस्ताव पर वीटो किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed