फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh uses evm for the first time in general election

बांग्लादेश: आम चुनाव में पहली बार हुआ ईवीएम का इस्तेमाल

Sun, 30 Dec 2018 05:40 PM IST
Shani Mishra भाषा, ढाका
भाषा, ढाका Published by: Shani Mishra Updated Sun, 30 Dec 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh uses evm for the first time in general election
Bangladesh elections

बांग्लादेश में रविवार को आम चुनाव के लिए पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल हुआ। हालांकि, सीमित संख्या में ही ईवीएम का प्रयोग हुआ है और कुछ जगहों से तकनीकी गड़बड़ी की भी खबरें आयी है। 

विज्ञापन


कुल 299 संसदीय क्षेत्रों में से केवल छह क्षेत्रों में ईवीएम का प्रयोग किया गया। हालांकि, पड़ोसी भारत में दशकों से इसका इस्तेमाल हो रहा है। 

मीडिया की खबर के मुताबिक, ईवीएम के इस्तेमाल के लिए लॉटरी के जरिए छह सीटों का चयन हुआ। ढाका-6, ढाका-13, छत्तोग्राम-9, रंगपुर-3, खुलना-2 और सतखीरा-2 में इसे आजमाया गया। मतदान खत्म होने के कुछ घंटे के बाद इन छह सीटों पर परिणाम की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन


डेली स्टार की खबर के अनुसार, ढाका-13 और ढाका-6 क्षेत्र में विभिन्न मतदान केंद्रों पर ईवीएम में दिक्कतें आने से मतदान प्रक्रिया धीमी हो गयी और लंबी-लंबी कतारें लग गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडी न्यूज 24डॉट कॉम ने कहा है कि मशीनों में फिंगरप्रिंट की पहचान नहीं हो पाने के कारण कई जगहों पर मतदाताओं को दिक्कतें हुई। ईवीएम के इस्तेमाल के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग ने 27 दिसंबर को छद्म वोटिंग अभियान का आयोजन किया था।

पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल किया गया है। देश में स्थानीय सरकार के चुनावों में आठ साल पहले इसकी शुरूआत हुयी थी । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed