फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh summoned Indian diplomat strongly objected Sheikh Hasina conversation with media

Bangladesh: बांग्लादेश ने भारतीय राजनयिक को किया तलब, मीडिया से शेख हसीना की बातचीत पर जताई कड़ी आपत्ति

Wed, 12 Nov 2025 10:03 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: हिमांशु चंदेल Updated Wed, 12 Nov 2025 10:03 PM IST
सार

बांग्लादेश ने भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब कर शेख हसीना के भारतीय मीडिया को दिए इंटरव्यू पर आपत्ति जताई। विदेश मंत्रालय ने इसे भारत की ओर से किसी भागने वाले नेता को मंच देने की कार्रवाई बताया। हसीना पिछले साल हिंसक प्रदर्शनों के बाद सत्ता से हटाई गई थीं और फिर उन्होंने बांग्लादेश छोड़ दिया था।

विज्ञापन
Bangladesh summoned Indian diplomat strongly objected Sheikh Hasina conversation with media
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश सरकार ने भारत को लेकर नाराजगी जताई है। ढाका स्थित विदेश मंत्रालय ने बुधवार को भारतीय उप उच्चायुक्त पवन बादेह को तलब कर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारतीय मीडिया से बातचीत पर गंभीर चिंता व्यक्त की। यह मामला दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने भारतीय अधिकारी से कहा कि भारत सरकार एक भागने वाली नेता को मीडिया मंच दे रही है। ये बांग्लादेश के लिए अस्वीकार्य है। सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस ने बताया कि हसीना ने हाल के दिनों में कई प्रमुख भारतीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों को इंटरव्यू दिए हैं।
विज्ञापन


हसीना पर लगे ये आरोप
78 वर्षीय शेख हसीना अगस्त 2024 में छात्र आंदोलनों और हिंसक प्रदर्शनों के बाद सत्ता से बेदखल हुई थीं। उनके खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराध और भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज हैं। वह 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश से भागकर भारत में रह रही हैं। समर्थकों का कहना है कि उन पर लगे आरोप राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शादी का जश्न, स्टेज पर दूल्हा फिर चाकू से वार... लगभग दो किलोमीटर तक ड्रोन ने आरोपी का किया पीछा


भारत की प्रतिक्रिया
ढाका के अनुसार, भारत ने स्पष्ट किया है कि वहां की मीडिया स्वतंत्र है और सरकार उसके कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करती। भारतीय अधिकारी ने कहा कि प्रेस स्वतंत्रता भारत की लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा है, और सरकार किसी भी इंटरव्यू पर प्रतिबंध नहीं लगा सकती।

बांग्लादेश की आपत्ति
बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने कहा कि “एक भागने वाली नेता, जो वर्तमान में अपराधों के लिए मुकदमे का सामना कर रही है, को मीडिया मंच देना दोनों देशों के बीच रचनात्मक संबंधों के लिए हानिकारक है।” इस बयान के बाद ढाका और नई दिल्ली के बीच राजनयिक संवाद में तनाव बढ़ने की आशंका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed