फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh PM Sheikh Hasina Four Days India Visit

भारत पहुंचीं शेख हसीना, अगवानी के लिए पहुंचे पीएम मोदी

Fri, 07 Apr 2017 12:59 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Fri, 07 Apr 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh PM Sheikh Hasina Four Days India Visit
sheikh hasina

बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्योते पर आज भारत चार दिनों के दौरे पर आ चकीं हैं। उनकी अगवानी करने के लिए पीएम मोदी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे हैं। हसीना के इस दौरे पर दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर समझौता हो सकता है। शनिवार को दोनों देशों के नेताओं की मुलाकात होगी। बताया जा रहा है कि डिफेंस, सिक्युरिटी तथा न्यूक्लियर सेक्टर से जुड़े कई समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि राजनैतिक दूरियों की वजह से तीस्ता जल बंटवारा पर समझौता होने के आसार नहीं है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल इस समझौते के लिए अहम होगा, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समझौते के पक्ष में नजर नहीं आ रहीं हैं। हालांकि ममता बनर्जी भारत और बंग्लादेश की बीच होने वाली वार्ता में शामिल नहीं हो रही हैं। हसीना के इस दौरे के दौरान भारत बंग्लादेश को मिलिट्री सप्लाई के लिए 50 करोड़ डॉलर का कर्ज देने की घोषणा भी कर सकता है। इसके अतिरिक्त 5 अरब डॉलर की और मदद देने की भी घोषणा की जा सकती है। 
विज्ञापन


हसीना के इन चार दिनों के दौरे में आतंकवाद, तीस्ता अड़चन, ट्रांसपोर्ट, दोनों देशों के बीच कारोबार, इन्वेस्टमेंट और एनर्जी सेक्टर में कोऑपरेशन बढ़ाए जाने पर सहमति हो सकती है। इसके साथ ही कोलकाता से खुलना के बीच ट्रेन चलाने को मोदी और शेख हसीना हरी झंडी देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed