फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh former president Abdul Hamid returns to Bangladesh after medical treatment abroad: Reports

Abdul Hamid Returns: विदेश में इलाज के बाद पूर्व राष्ट्रपति हामिद बांग्लादेश लौटे; रिपोर्ट में दावा

Mon, 09 Jun 2025 02:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 09 Jun 2025 02:33 PM IST
सार

8 मई को हामिद के थाईलैंड जाने पर छात्र समूह स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन (एसएडी) ने विरोध प्रदर्शन किया था, क्योंकि हत्या के एक मामले में आरोपी होने के बावजूद उन्हें देश छोड़ने की अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन
Bangladesh former president Abdul Hamid returns to Bangladesh after medical treatment abroad: Reports
Abdul Hamid - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल हामिद विदेश में इलाज कराने के बाद सोमवार को अपने वतन लौट गए। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 81 वर्षीय हामिद ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के दौरान दो कार्यकाल तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। वे सुबह 1:45 बजे हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।

विज्ञापन


8 मई को हामिद के थाईलैंड जाने पर छात्र समूह स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन (एसएडी) ने विरोध प्रदर्शन किया था, क्योंकि हत्या के एक मामले में आरोपी होने के बावजूद उन्हें देश छोड़ने की अनुमति दी गई थी। ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने आगमन पर हामिद के साथ उनके बेटे और बहनोई भी थे। रिपोर्ट में हवाई अड्डे के अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि उन्हें व्हीलचेयर पर विमान से नीचे उतारा गया। 
विज्ञापन


इससे पहले बांग्लादेशी अधिकारियों ने पूर्व राष्ट्राध्यक्ष को देश छोड़ने देने वाले अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने का वादा किया था। अधिकारियों ने दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया था और एक अन्य को काम में लापरवाही के आरोप में हवाई अड्डे के आव्रजन विभाग से हटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed