फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh border guard and Border security force played volleyball friendly match

एक दूसरे पर फायर करने वाले बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के जवान खेल रहे हैं वॉलीबॉल

Fri, 27 Dec 2019 08:12 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 27 Dec 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh border guard and Border security force played volleyball friendly match
BBG and BSF Volleyball match - फोटो : AmarUjala
कुछ भी हो, मगर वह स्थिति कितनी सुखद होती है, जब एक दूसरे पर फायर करने वाले दो देशों के जवान आपस में वॉलीबॉल मैच खेलते हुए दिखें। यहां हार-जीत में पूरी ईमानदारी रहती है। दोनों देशों के जवान अपनी हार और जीत को खुशी-खुशी स्वीकार करते हैं। मैच शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद दोनों देशों के जवान आपस में गर्मजोशी से हाथ मिलाते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद वे फिर से अपने-अपने देश की सीमा पर मोर्चा संभाल लेते हैं। यहां बात हो रही है कि बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) की। शुक्रवार को इन दोनों बलों की टीमों के बीच ‘मैत्रीकप’ वॉलीबॉल मैच खेला गया। बीएसएफ ने यह मैच जीत लिया।

विज्ञापन

दिल्ली आई है बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश की वॉलीबॉल टीम

25 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक सीमा सुरक्षा बल व बार्डर गार्ड बांग्लादेश के बीच 49वीं महानिदेशक स्तरीय भारत-बांग्लादेश वार्ता चल रही है। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के महानिदेशक मेजर जनरल मो. शफीनुल इस्लाम अपनी वॉलीबॉल टीम के साथ दिल्ली आए हैं। बता दें कि भारत बांग्लादेश सीमा प्राधिकरण दिशा-निर्देश 1975 के अनुसार, बीएसएफ के पूर्व डीजी अश्वनी कुमार व बीजीबी के पूर्व महानिदेशक मेजर जनरल काजी गुलाम दस्तगीर के बीच दो दिसंबर 1975 को पहली वार्ता आयोजित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सात से नौ अक्तूबर 1993 को ढाका में हुई गृह सचिव स्तरीय बैठक में यह सहमति बनी कि साल में दो बार दोनों देशों के महानिदेशकों के बीच बैठक आयोजित होगी। इसमें दोनों देश अपने हितों और चिंताओं पर मंथन करेंगे। तभी से दोनों देशों के बीच प्रत्येक वर्ष यह वार्ता आयोजित की जाती है। इस साल 26 दिसंबर से यह वार्ता शुरू हुई है। इसमें गह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहते हैं।

बैठक के दौरान सीमा से जुड़े मुद्दे जैसे, पशु, सोना और नकली नोटों की तस्करी, अवैध तरीके से सीमा पार करना, मानव तस्करी, फेंसिंक को नुकसान पहुंचाना, सीमा नियमों का उल्लंघन, घुसपैठ, किडनैपिंग की घटनाएं और बांग्लादेश को छोड़कर किसी दूसरे देश के लोगों को गैर कानूनी तरीके से सीमा पार कराने का प्रयास करना आदि मुद्दों पर चर्चा होगी।

साथ ही, बॉर्डर पर सिंगल रॉ फेंसिंग, अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा से 150 की दूरी के भीतर कोई निर्माण कार्य करना, कॉम्प्रेहेन्सिव बॉर्डर मैनेजमेंट प्लान, एक साथ गश्त करना और आपसी विश्वास को मजबूत बनाने के लिए सूचनाओं का आदान प्रदान, जैसे मुद्दे भी चर्चा में शामिल किए गए है।

छावला कैंप में दोनों देशों ने दिखाया दमखम

दोनों देशों के बीच आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार को दिल्ली के छावला स्थित बीएसएफ कैंप में मैत्रीकप वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस रोमांचक मैच में सीमा सुरक्षा बल विजयी रहा। बीएसएफ ने बीजीबी को तीन सेट के मैच में 2-0 से हरा दिया। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब बीजीबी टीम के नारायण देब नाथ को दिया गया।



मैच के दौरान मौजूद रहे गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दोनों देशों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल के डीजी विवेक जौहरी और बीजीबी महानिदेशक मेजर जनरल मो. शफीनुल इस्लाम मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed