{"_id":"58d7c0cd4f1c1be1421a2f62","slug":"bangladesh-attack-fresh-explosions-rock-building-occupied-by-militants","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में आतंकियों के छिपने वाली इमारत में कई धमाके","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बांग्लादेश में आतंकियों के छिपने वाली इमारत में कई धमाके
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Sun, 26 Mar 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश के सिलहट में एक भवन में छिपे इस्लामी आतंकवादियों का सफाया करने में शीर्ष कमांडो अंतिम तैयारी कर रहे हैं । शनिवार को इमारत परिसर के बाहर इस्लामिक स्टेट के बम धमाकों में छह लोगों की मौत हो गई थी जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
आतंकी संगठन आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पिछले आठ दिनों में यह तीसरा हमला है जिसकी जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है। वहीं गृहमंत्री असदउजम्मान खान ने आईएस के दावे को खारिज करते हुए कहा कि देश में किसी विदेशी आतंकी संगठन को कोई मौजूदगी नहीं है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘इस भवन के आसपास लोगाें के आने पर रोक लगाते हुए वहां पाबंदी लगा दी गई है क्योंकि आतंकवादियों का सफाया करने की अंतिम तैयारी चल रही है।’ डेली स्टार ने मौके पर मौजूद अपने फोटो पत्रकार के हवाले से खबर दी है कि पांच मंजिला ‘अतिया महल’ में सुबह नौ बजकर 57 मिनट से कम से कम तीन धमाकों की आवाज सुनाई पड़ी हैं।
विज्ञापन
सिलहट स्थित 17 वीं इंफैंट्री डिवीजन के मेजर जनरल अनवारूल मोमेन ‘ट्वाइलाइट’ नामक अभियान की अगुवाई कर रहे हैं जिसमें पुलिस की ‘स्वैट’ इकाई एवं आतंकवाद निरोधक इकाइयां मदद कर रही हैं। शीर्ष रैपिड एक्शन बटालियन भी इस अभियान में शामिल है।
विज्ञापन