फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangalore: Unaccounted investment of 130 crores found in cooperative societies, read five important national news

बेंगलुरु : कोऑपरेटिव सोसाइटियों में मिला 130 करोड़ का बेहिसाबी निवेश, पढ़ें देश की पांच महत्वपूर्ण खबरें

Wed, 15 Dec 2021 06:36 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 15 Dec 2021 06:36 AM IST
सार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने बताया कि दो दिसंबर को आयकर विभाग द्वारा मारे गए छापों में चार करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद की गई। साथ ही, अचल संपत्तियों में इन कंपनियों के निदेशकों और प्रवर्तकों के नाम पर करीब 130 करोड़ का बेहिसाबी निवेश मिला। इन सोसाइटियों के संचालन में भी गड़बड़ी मिली।

विज्ञापन
Bangalore: Unaccounted investment of 130 crores found in cooperative societies, read five important national news
income tax department - फोटो : wiki

विस्तार

आयकर विभाग ने इस माह की शुरुआत में मारे गए छापों में बेंगलुरु की चार कोऑपरेटिव सोसाइटियों में गड़बड़ियां और प्रमोटरों के आम लोगों का धन बेईमानी से निकालने का पता लगाया है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने बताया कि दो दिसंबर को मारे गए छापों में चार करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद की गई। साथ ही, अचल संपत्तियों में इन कंपनियों के निदेशकों और प्रवर्तकों के नाम पर करीब 130 करोड़ का बेहिसाबी निवेश मिला। इन सोसाइटियों के संचालन में भी गड़बड़ी मिली।
विज्ञापन


इनके प्रमोटरों ने केवाईसी (अपने उपभोक्ता को जानें) नियमों में छूट का फायदा बिना पैन नंबर के विभिन्न खाते खोल डाले। उन्होंने सोसाइटी में लगे आम लोगों के धन का निजी हित में इस्तेमाल किया। इसके अलावा, कई तरीके अपनाकर टैक्स चोरी की गई। ये लोगों से पैसा नकद में लेते और बाद में उन्हें आरटीजीएस के माध्यम से लौटाते। सोसाइटियां लोगों को कम अवधि का कर्ज बेहद ऊंची ब्याज दर पर देने में भी लगी थीं। आइए जानते हैं देश की पांच महत्वपूर्ण खबरें...

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक ने कटासराज मंदिर के लिए 112 भारतीयों को दिया वीजा  

पाकिस्तान उच्चआयोग ने मंगलवार को 112  भारतीय तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किया है। ये सभी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित श्री कटासराज मंदिर में 17 से 23 दिसंबर के बीच दर्शन करने जाएंगे। कटास राज मंदिर पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं के लिए सबसे पवित्र स्थलों में शामिल है। इसे किला कटास नाम से भी जाना जाता है। 

सीबीआई एजेंट बन घर में घुसे चार लोग, सोना-नकदी ले गए

सीबीआई एजेंट बनकर घर में घुसे चार लोग कथित तौर पर सोना व नकदी लेकर वहां से फरार हो गए। गची बावली थाना पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर को ये चार लोग एक प्रापर्टी डीलर के घर पहुंचे। खुद को सीबीआई का एजेंट बताकर घर में घुसे और प्रापर्टी डीलर की पत्नी से अलमारी की चाभियां मांगी। तलाशी के नाम पर ये 1.35 किलो सोने के गहने और एक से दो लाख रुपये की नकदी लेकर चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

युवाओं को आईएस से जोड़ने के मामले में दो युवक दोषी करार

एनआईए अदालत ने युवाओं को आतंकी संगठन आईएस से जुड़ने के लिए उकसाने के मामले में दो युवकों को दोषी करार दिया है। रिजवान अहमद व मोहसिन सैयद ने खुद हलफनामा देकर अपना गुनाह स्वीकार किया और इसके लिए माफी भी मांगी। दोनों ने पिछली सुनवाई में स्पेशल जज एटी वानखेड़े के समक्ष मौखिक रूप से भी गलती स्वीकार की थी।  रिजवान व सैयद ने हलफनामे में कहा कि वह बिना किसी दबाव के अपना गुनाह कुबूल कर रहे हैं। 

बड़े पॉल्ट्री फार्मों को पर्यावरण निर्देशों के दायरे में लाएं

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पांच हजार से ज्यादा पक्षियों वाले सभी पॉल्ट्री फार्मों को पर्यावरण संरक्षण के दिशानिर्देशों के दायरे में लाया जाए। अधिकरण ने कहा, मार्च 2021 में प्रस्तावित दिशानिर्देशों के अनुसार चरणबद्ध ढंग से नियमन के लिए कुछ समय दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed