फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bandra garib nagar demolition drive railway station clash police lathi charge

मुंबई के बांद्रा में बवाल: अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भड़की हिंसा, पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Wed, 20 May 2026 06:55 PM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, मुंबई।
आईएएनएस, मुंबई। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 20 May 2026 06:55 PM IST
सार

मुंबई के बांद्रा स्टेशन के पास गरीब नगर में हाईकोर्ट के आदेश पर रेलवे ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। इस दौरान उग्र भीड़ के पथराव और हंगामे को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए न्यायिक निर्देशों के तहत यह कार्रवाई जारी रहेगी।
 

विज्ञापन
bandra garib nagar demolition drive railway station clash police lathi charge
बांद्रा में हिंसा के बाद लाठीचार्ज - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई के बांद्रा से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने स्टेशन से सटे गरीब नगर इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों को गिराने के लिए एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत रेलवे की जमीन पर बने अवैध मकानों और दुकानों के साथ-साथ एक अनधिकृत धार्मिक ढांचे को भी जमींदोज कर दिया गया। भारी सुरक्षा के बीच शुरू हुई इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने पुरजोर विरोध किया, जिसके बाद देखते ही देखते पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का हंगामा और भारी पथराव
अतिक्रमण विरोधी अभियान के दूसरे दिन स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। भारी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध कर रहे कुछ उपद्रवियों ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और उसने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और रेलवे अधिकारियों को निशाना बनाते हुए पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेलोनी-मोदी की डील: दोनों देशों के बीच मजबूत हुई रणनीतिक साझेदारी, इटली के डिजाइन को दुनिया में दिलाएंगे पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का एक्शन और लाठीचार्ज
हालात को बेकाबू होता देख और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए मुंबई पुलिस को कड़ा रुख अपनाना पड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस के इस सख्त एक्शन के बाद उपद्रवी पीछे हटने पर मजबूर हुए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे गरीब नगर इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और स्टेशन के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और प्रशासनिक अमला मुस्तैद है। इस हिंसक झड़प में कुल तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि उग्र भीड़ को हटाने के लिए किए गए पुलिस लाठीचार्ज में कुछ स्थानीय निवासी भी चोटिल हुए हैं। इस उपद्रव और पथराव के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया है और बाकी उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

हाईकोर्ट के आदेश का सख्त पालन
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने कहा कि यह पूरी कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय के विशिष्ट और विस्तृत आदेश के तहत की जा रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे सिर्फ न्यायिक निर्देशों का पालन कर रहा है। सीपीआरओ ने यह भी साफ किया कि इस अभियान में उन्हें मुंबई की जनता, सभी नागरिक निकायों, राज्य सरकार के अधिकारियों और मुंबई पुलिस का पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed