फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bandi Bageerath POCSO Act case Bandi Sanjay Kumar son Cyberabad Police Look out circular

केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे की बढ़ी मुश्किलें: भगीरथ के विदेश भागने पर रोक, लगाया 5 करोड़ की उगाही का आरोप

Sat, 16 May 2026 03:43 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, हैदराबाद।
पीटीआई, हैदराबाद। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 16 May 2026 03:43 PM IST
सार

यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में घिरे केंद्रीय मंत्री के बेटे पर कानून का शिकंजा कस चुका है। एक तरफ जहां पुलिस और अदालत से उन्हें कोई राहत नहीं मिल रही, वहीं दूसरी तरफ ब्लैकमेलिंग के दावों ने इस हाई-प्रोफाइल कानूनी लड़ाई को बेहद उलझा दिया है। क्या है पूरा मामला? विस्तार से जानिए...
 

विज्ञापन
Bandi Bageerath POCSO Act case Bandi Sanjay Kumar son Cyberabad Police Look out circular
अपने पिता बंदी संजय कुमार के साथ बंदी भगीरथ - फोटो : IANS

विस्तार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पॉक्सो मामले में घिरे भगीरथ के खिलाफ साइबराबाद पुलिस ने लुक-आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कर दिया है। पुलिस ने यह कदम उनके देश छोड़कर भागने की आशंका के चलते उठाया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी भगीरथ को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट से नहीं मिली कोई राहत
इस मामले में बंदी भगीरथ को तेलंगाना हाईकोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है। अदालत ने शुक्रवार रात को उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई की। भगीरथ के वकील ने कोर्ट से फैसले के आने तक गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि, अदालत ने इस चरण में उन्हें किसी भी तरह का अंतरिम संरक्षण देने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से जुड़ा है। लड़की की मां की शिकायत पर बीते आठ मई को भगीरथ के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि भगीरथ उनकी नाबालिग बेटी के साथ रिश्ते में था और उसने उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने जब पीड़ित लड़की का बयान दर्ज किया, तो मामले में पॉक्सो की और भी गंभीर धाराएं जोड़ दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Telangana: हाई कोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे, POCSO मामले में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की

भगीरथ का पलटवार: लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप
दूसरी तरफ, बंदी भगीरथ ने भी इस मामले में एक जवाबी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। भगीरथ का दावा है कि लड़की ने उनसे जान-पहचान बढ़ाई और उन्हें पारिवारिक कार्यक्रमों में बुलाया। भगीरथ के मुताबिक, लड़की के माता-पिता ने बाद में उन पर शादी के लिए दबाव बनाया। जब उन्होंने मना किया, तो आरोपी परिवार ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पांच करोड़ रुपये की मांग की। भगीरथ का आरोप है कि डर के मारे उन्होंने पहले 50,000 रुपये दिए थे, लेकिन बाद में लड़की की मां ने आत्महत्या की धमकी देकर मोटी रकम मांगी।

मंत्री को हटाने की उठी मांग
इस मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। तेलंगाना रक्षण सेना की अध्यक्ष के. कविता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार को तत्काल केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed