{"_id":"58a0f1354f1c1b5933d8464c","slug":"bandh-looms-in-nagaland-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आरक्षण पर नगालैंड में घमासान तेज, आज से विरोधियों का बेमियादी बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महिला आरक्षण पर नगालैंड में घमासान तेज, आज से विरोधियों का बेमियादी बंद
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोहिमा
Updated Mon, 13 Feb 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगालैंड के शहरी निकायों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण के सरकारी फैसले का विरोध कर रहे संगठनों ने सोमवार से अपना आंदोलन तेज करते हुए राज्य में बेमियादी बंद का एलान किया है। इस आंदोलन की अगुवाई करने वाली ज्वायंट एक्शन कमेटी (जेएसी) और नगालैंड ट्राइब्स एक्शन कमेटी ने यहां जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
इन संगठनों ने पहले से ही नगालैंड में सरकारी दफ्तरों को जबरन बंद कर रखा है। इस बीच सत्तारूढ़ नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने संगठनों से आंदोलन का रास्ता छोड़कर बातचीत के लिए आगे आने की अपील की है। बयान में कहा गया कि आपात सेवाओं के अलावा किसी और को बंद के दायरे से बाहर नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
इसमें आम लोगों से राज्य के हित में बंद से होने वाली दिक्कतों के लिए खेद जताया गया है। एनपीएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने सबसे बड़े संगठन नगा होहो से सलाह-मशविरे के बाद ही शहरी निकायों के चुनाव कराने का फैसला किया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का फैसला करना सरकार की संवैधानिक मजबूरी थी। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि आंदोलनकारी बातचीत के जरिए इस समस्या के समाधान के लिए आगे आएंगे।
विज्ञापन