फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ban to use whatsapp groups in army

सेना में व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रतिबंध, सूचनाएं लीक होने का खतरा

Sat, 18 Jun 2016 05:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 18 Jun 2016 05:13 AM IST
विज्ञापन
ban to use whatsapp groups in army
वॉट्सऐप ग्रुप नहीं चला सकेंगे सेना के लोग।

सुरक्षा कारणों से सेना ने अपनी सभी यूनिटों में व्हाट्सएप और फेसबुक जैसी सोशल साइटों पर ग्रुप को प्रतिबंधित कर दिया है। किसी भी यूनिट में कोई भी सैन्य अफसर और जवान को व्हाट्सएप ग्रुप नहीं चलाएंगे।  सैन्य एरिया की अहम सूचनाएं लीक न हो पाएं इसलिए यह कदम उठाया गया है। सेना लगातार मानीटरिंग भी करा रही है।

विज्ञापन


पिछले साल बरेली के सैन्य स्थलों की जासूसी करने वाले आईएसआई एजेंट इजाज के पकड़े जाने के बाद से रक्षा और गृह मंत्रालय ने सेना को पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। इजाज के सेना क्षेत्र में घुसपैठ की बात सामने आयी थी और कुछ फोटोग्राफरों सहित कई संदिग्ध लोगों के उसके संबंधों की पुष्टि हुई थी। इजाज ने बरेली से भी कई तस्वीरें भेजी थी।
विज्ञापन


इसी कड़ी में उत्तर भारत एरिया मुख्यालय ने सोशल साइट्स के प्रयोग में सावधानी बरतने का आदेश दिया है। इस फरमान के बाद पहले सैनिकों द्वारा बनाए गए सारे व्हाट्सएप ग्रुप डिलिट कर दिए गए और अब कोई ग्रुप न तो उनकी ओर से बनाया जा रहा है न ही किसी बाहरी ग्रुप से वे जुड़ रहे हैं।  सेना अपनी यूनिटों में स्मार्ट फोन के यूज की मानीटरिंग भी करा रही है। प्रमुख सैन्य स्थलों पर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम भी हैं ताकि कोई बाहरी उन तक पहुंच न सके। इस बारे में एडम कमांडेंट कर्नल एवी पांड्या ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed