{"_id":"57fa6d744f1c1b7d5228e096","slug":"ban-on-china-made-halogen-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी हैलोजन लाइट्स पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में छत्तीसगढ़ सरकार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चीनी हैलोजन लाइट्स पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में छत्तीसगढ़ सरकार
एजेंसी/रायपुर
Updated Sun, 09 Oct 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रमन सिंह
- फोटो : twitter
छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों की सुरक्षा के लिए राज्य में चीन से आने वाले खराब गुणवत्ता के हैलोजन लाइटों और अन्य खराब सामानों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि वह मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले गैरकानूनी व खराब गुणवत्ता के सामानों सहित चीन व अन्य देशों से आने वाले घटिया हैलोजन लाइटों पर पाबंदी लगाने वाले हैं।
विज्ञापन
सरकार ने यह निर्णय लोगों की आंखों पर चीनी हैलोजन लाइटों से पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के कारण लिया। इन घटिया हैलोजन लाइटों से प्रभावित लोगों का इलाज चल रहा है। भविष्य में ऐसी किसी भी अन्य घटना कि अनहोनी को रोकने के लिए राज्य ने यह कड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन