फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ban on buses going from Maharashtra to Karnataka, decision taken after attack on bus going Bangalore to Mumbai

Maharashtra: महाराष्ट्र से कर्नाटक जाने वाली बसों पर लगी रोक, बंगलूरू से मुंबई जा रही बस पर हमले के बाद फैसला

Sat, 22 Feb 2025 11:16 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sat, 22 Feb 2025 11:16 PM IST
सार

कर्नाटक में मराठी में बात न करने पर रोडवेज बस के कंडक्टर पर हमले के विरोध में कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस पर हमला कर दिया। कार्यकर्ताओं ने बस को रोककर चालक के चेहरे पर कालिख पोत दी। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने कर्नाटक जाने वाली एमएसआरटीसी की बसों पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
Ban on buses going from Maharashtra to Karnataka, decision taken after attack on bus going Bangalore to Mumbai
महाराष्ट्र की रोडवेज बस। - फोटो : एक्स/@msrtcofficial

विस्तार

कर्नाटक में मराठी में बात न करने पर रोडवेज बस के कंडक्टर पर हमले के विरोध में कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस पर हमला कर दिया। कार्यकर्ताओं ने बस को रोककर चालक के चेहरे पर कालिख पोत दी। साथ ही मारपीट की। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने कर्नाटक जाने वाली एमएसआरटीसी की बसों पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


दरअसल, कर्नाटक में महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेलगावी जिला मुख्यालय शहर के बाहरी इलाके में राज्य परिवहन निगम की बस के कंडक्टर (परिचालक) पर मराठी में यात्री को जवाब न देने पर हमला कर दिया गया था। इसके विरोध में चित्रदुर्ग में कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने बंगलूरू से मुंबई जा रही महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस पर हमला किया।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि विरोधियों ने ड्राइवर भास्कर जाधव का चेहरा भी काला कर दिया और उसके साथ मारपीट भी की। हमले को लेकर कर्नाटक में पुलिस मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने पड़ोसी राज्य कर्नाटक जाने वाली एमएसआरटीसी की बसों को निलंबित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब तक कर्नाटक सरकार इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट नहीं करती, तब तक कर्नाटक के लिए बस सेवाएं बहाल नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने लगाया जाम
कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बेलगावी-बागलकोट मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और पुतले जलाए। उन्हें पुलिस वैन में ले जाया गया। कार्यकर्ताओं ने मरिहाल पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन किया और कंडक्टर पर कथित हमले की निंदा की तथा उसके खिलाफ दर्ज मामले को झूठा बताया। पुलिस ने उन्हें भी मौके से उठा लिया।

क्या है मामला
कर्नाटक में राज्य परिवहन निगम की बस के कंडक्टर (परिचालक) पर मराठी में जवाब न देने पर यात्री ने हमला कर दिया था। कंडक्टर महादेवप्पा मल्लप्पा हुक्केरी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि सुलेभवी गांव में अपने पुरुष साथी के साथ बस में चढ़ी एक लड़की मराठी में बोल रही थी। हुक्केरी ने कहा कि उसने उससे कहा कि उसे मराठी नहीं आती और उसने उससे कन्नड़ में बात करने को कहा।

कंडक्टर ने कहा, 'जब मैंने कहा कि मुझे मराठी नहीं आती, तो लड़की ने मुझे गाली देते हुए कहा कि मुझे मराठी सीखनी चाहिए। अचानक बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और मुझ पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायल बस कंडक्टर को बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है। उसे मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हमने कंडक्टर पर हमला करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

वहीं 14 वर्षीय लड़की की शिकायत के आधार पर कंडक्टर के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। परिचालक पर लड़की के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि हम जांच कर रहे हैं और देखेंगे कि सच्चाई क्या है। हम कानून के अनुसार कार्रवाई करेंगे। जांच के दौरान हम बस में सवार अन्य यात्रियों से बयान लेंगे। 


बेलगावी पुलिस कमिश्नर इदा मार्टिन मार्बनियांग ने कहा कि सीमा विवाद के कारण इस क्षेत्र में लंबे समय से तनाव बना हुआ है और ऐसी घटना से समस्या उत्पन्न हो सकती है। कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पड़ोसी जिले के एसपी से बात की है। इस मामले को जांच के जरिये सुलझाया जा सकता है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। सभी को शांति बनाए रखनी चाहिए।

संबंधित वीडियो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed