{"_id":"58c1d8074f1c1bc350dc43fa","slug":"ban-everyone-from-airports-to-stop-hijacking-ashok-gajapathi-raju","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईजैकिंग रोकने के लिए उड्डयन मंत्री ने बताया यह अनोखा तरीका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हाईजैकिंग रोकने के लिए उड्डयन मंत्री ने बताया यह अनोखा तरीका
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Fri, 10 Mar 2017 04:09 AM IST
विज्ञापन
अशोक गणपति राजू
- फोटो : file photo
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा हैंडबैग पर सिक्योरिटी टैग लगाने के नियम को जारी रखने की मांग पर चुटकी लेते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने कहा कि हाईजैकिंग रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि सभी लोगों को हवाई अड्डे में प्रवेश करने से ही रोक दिया जाए।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि बदलते समय के साथ ऐसे सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की जरूरत है, जो सार्थक हों। अशोक गणपति राजू ने कहा कि सबसे अच्छी सुरक्षा व्यवस्था यह होगी कि किसी को भी एयरपोर्ट आने की इजाजत ही नहीं दी जाए क्योंकि इससे यह सुनिश्चित होगा कि कभी हाईजैकिंग नहीं होगी, लेकिन इससे कोई भी नागरिक उड्डयन गतिविधि भी नहीं होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ एक पुलिस बल है और विमानन सुरक्षा मानकों को निर्धारित करने का काम बीसीएएस (ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी) का है, जिसका सभी को पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि अव्यवहारिक सुरक्षा दूसरी समस्याएं पैदा कर सकती है।
विज्ञापन