फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ban alcohol consumption in Goa to make it 'viksit' and to save lives: BJP MLA in House

Goa: ‘विकसित गोवा के लिए शराब पर प्रतिबंध लगाना जरूरी’, भाजपा विधायक परमेंद्र शेट ने विधानसभा में उठाई मांग

Wed, 31 Jul 2024 03:23 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 31 Jul 2024 03:23 PM IST
सार

भाजपा विधायक परेंद्र शेट का कहना है कि गोवा में शराब पर बैन लगाने से राज्य विकसित होगा। उनका दावा है कि इस प्रतिबंध से राज्य में शराब की वजह से होने वाली मौतों और सड़क दुर्घटनाओं पर भी लगाम लगाई जा सकेगी। 

विज्ञापन
Ban alcohol consumption in Goa to make it 'viksit' and to save lives: BJP MLA in House
गोवा भाजपा विधायक परमेंद्र शेट - फोटो : ANI (वीडियो ग्रैब)

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने गोवा में शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। विधायक का कहना है कि गोवा में शराब पर बैन लगाने से राज्य विकसित होगा। उनका दावा है कि इस प्रतिबंध से राज्य में शराब की वजह से होने वाली मौतों और सड़क दुर्घटनाओं पर भी लगाम लगाई जा सकेगी। दरअसल, गोवा विधानसभा में राज्य आबकारी विभाग ने अनुदान की मांग की थी। इसके जवाब में भाजपा विधायक परमेंद्र शेट ने राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। 

विज्ञापन


‘शराब पर प्रतिबंध लगाना जरूरी’
उत्तरी गोवा के मायेम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ने कहा, ‘विकसित भारत और विकसित गोवा के लिए राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है। हम गोवा में शराब तैयार कर, इसे अन्य राज्यों में निर्यात कर सकते हैं लेकिन राज्य में इसके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।’ परमेंद्र शेट ने आगे कहा कि राज्य में शराब की बढ़ती खपत की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। इसके अलावा औद्योगिक इकाईयों में भी शराब की वजह से लोगों की मौत हो रही है। भाजपा विधायक ने दावा किया कि राज्य में शराब की बिक्री पर किसी भी तरह का नियंत्रण नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा में शराब पर प्रतिबंध पर दिया जोर 
परमेंद्र शेट ने कहा कि देश में चार राज्य ऐसे हैं, जहां शराब पर प्रतिबंध लगाया गया है और गोवा को भी अब इस सूची में शामिल हो जाना चाहिए। इस बीच, आबकारी विभाग को अनुदान देने के संबंध में पूछे गए कई सवालों का जवाब देने वाले मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, शराब पर प्रतिबंध लगाने के मामले में खामोश ही रहे। विधानसभा परिसर के बाहर आने के बाद भाजपा विधायक परमेंद्र शेट ने कहा कि राज्य में लोगों की जान बचाने के लिए शराब पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है। जब भाजपा विधायक से सवाल पूछा गया कि जो लोग राज्य में शराब के व्यवसाय से जुड़े हैं उनका क्या होगा? इसके जवाब में परमेंद्र शेट ने कहा, ‘ऐसे लोगों को अन्य व्यवसायों जुड़ना चाहिए।’ उन्होंने इस बात का भी दावा किया कि शराब पर प्रतिबंध लगाने से राज्य के पर्यटन उद्योग पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed