एयरस्ट्राइक के 'सबूत' मांगने के पीछे कांग्रेस की साजिश, सेना का मनोबल गिराने की होड़ : भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा बालाकोट पर किए गए हवाई हमले को दुर्घटना बताए जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा एतराज जताया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता किसी साजिश के तहत इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं में होड़ मची है कि सेना का मनोबल कौन कितना गिरा सकता है।
भाजपा मुख्यालय पर मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने दिग्विजय सिंह, कपिल सिंब्बल और पी. चिदंबरम को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इशारे पर सरकार पर सवाल हो रहे हैं। दिग्विजय को तमीज नहीं है। वह एयर स्ट्राइक को दुर्घटना बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कांग्रेस नेताओं के बयान हेडलाइन बनते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेताओं के अंग्रेजी उच्चारण पर बयान साधते हुए कहा कि अंग्रेजी के इन विद्वानों को देश की सेना पर भरोसा नहीं है।
कानून मंत्री ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी के अंदर यह होड़ मची हुई है कि उसका कौन सा नेता भारतीय सेना का मनोबल सबसे ज्यादा गिरा सकता है।' प्रसाद ने दिग्विजय पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या दिग्विजय इतने नीचे गिर गए हैं कि उन्होंने 45 सीआरपीएफ जवानों पर किए गए आतंकी हमले को एक दुर्घटना करार दे दिया? यह उनकी सोच है।
उन्होंने कहा, 'भाजपा यह जानना चाहती है कि पुलवामा आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए सभी ट्वीट किसी षड्यंत्र का हिस्सा हैं? क्योंकि वह जो कुछ कहते हैं उसे पाकिस्तान में दिखाया जाता है।' दिग्विजय को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह वही दिग्विजय सिंह है जिन्होंने ओसामा जी और हाफिज सईद साहब कहा था। उन्हें न तो भारतीय सेना और न वायुसेना पर विश्वास है। यह सब वोटों के लिए हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम पर निजी समस्याओं से घिरे होने की बात कहते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'यह 10 साल तक केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री रहे हैं। अंग्रेजी के विद्वान और देश के बड़े वकील पी. चिदंबरम साहब इन दिनों निजी परेशानियों से जूझ रहे हैं। यह ज्यादा इंटरनैशनल व्यक्ति हैं और विदेशी मीडिया का जिक्र करते हैं। मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि क्या इन्हें देश की वायुसेना पर भरोसा है या नहीं?' प्रसाद ने कहा, 'कांग्रेस के एक और नेता हैं कपिल सिब्बल। यह विदेश में भारतीय चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठानेवालों से कोई सबूत नहीं मांगते, लेकिन सेना के शौर्य पर सबूत मांगते हैं।'
Union Min Ravi Shankar Prasad on Congress leader Digvijaya Singh terming #Pulwama terrorist attack an “accident”: Has Digvijaya Singh reduced himself to such a low level that he will call the most heinous terrorist attack on 45 CRPF jawans as an accident? This is their thinking. pic.twitter.com/jatyAeY5AP
— ANI (@ANI) March 5, 2019