फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Balakot Strike: on Digvijay comment, Ravi Shankar Prasad said he raised question on Air Force

एयरस्ट्राइक के 'सबूत' मांगने के पीछे कांग्रेस की साजिश, सेना का मनोबल गिराने की होड़ : भाजपा

Tue, 05 Mar 2019 01:41 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक त्यागी Updated Tue, 05 Mar 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Balakot Strike: on Digvijay comment, Ravi Shankar Prasad said he raised question on Air Force
रविशंकर प्रसाद

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा बालाकोट पर किए गए हवाई हमले को दुर्घटना बताए जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा एतराज जताया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता किसी साजिश के तहत इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं में होड़ मची है कि सेना का मनोबल कौन कितना गिरा सकता है।

विज्ञापन



भाजपा मुख्यालय पर मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने दिग्विजय सिंह, कपिल सिंब्बल और पी. चिदंबरम को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इशारे पर सरकार पर सवाल हो रहे हैं। दिग्विजय को तमीज नहीं है। वह एयर स्ट्राइक को दुर्घटना बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कांग्रेस नेताओं के बयान हेडलाइन बनते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेताओं के अंग्रेजी उच्चारण पर बयान साधते हुए कहा कि अंग्रेजी के इन विद्वानों को देश की सेना पर भरोसा नहीं है। 
विज्ञापन


कानून मंत्री ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी के अंदर यह होड़ मची हुई है कि उसका कौन सा नेता भारतीय सेना का मनोबल सबसे ज्यादा गिरा सकता है।' प्रसाद ने दिग्विजय पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या दिग्विजय इतने नीचे गिर गए हैं कि उन्होंने 45 सीआरपीएफ जवानों पर किए गए आतंकी हमले को एक दुर्घटना करार दे दिया? यह उनकी सोच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'भाजपा यह जानना चाहती है कि पुलवामा आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए सभी ट्वीट किसी षड्यंत्र का हिस्सा हैं? क्योंकि वह जो कुछ कहते हैं उसे पाकिस्तान में दिखाया जाता है।' दिग्विजय को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह वही दिग्विजय सिंह है जिन्होंने ओसामा जी और हाफिज सईद साहब कहा था। उन्हें न तो भारतीय सेना और न वायुसेना पर विश्वास है। यह सब वोटों के लिए हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम पर निजी समस्याओं से घिरे होने की बात कहते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'यह 10 साल तक केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री रहे हैं। अंग्रेजी के विद्वान और देश के बड़े वकील पी. चिदंबरम साहब इन दिनों निजी परेशानियों से जूझ रहे हैं। यह ज्यादा इंटरनैशनल व्यक्ति हैं और विदेशी मीडिया का जिक्र करते हैं। मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि क्या इन्हें देश की वायुसेना पर भरोसा है या नहीं?'  प्रसाद ने कहा, 'कांग्रेस के एक और नेता हैं कपिल सिब्बल। यह विदेश में भारतीय चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठानेवालों से कोई सबूत नहीं मांगते, लेकिन सेना के शौर्य पर सबूत मांगते हैं।' 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed