फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bajrang Dal started online recruitment drive to add new members

Bajrang Dal: नए सदस्य जोड़ने के लिए बजरंग दल ने शुरू किया ऑनलाइन भर्ती अभियान

Thu, 20 Oct 2022 06:09 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 20 Oct 2022 06:09 PM IST
सार

Bajrang Dal: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बजरंग दल आज करोड़ों हिंदू युवाओं का प्रेरणास्रोत है। यही कारण है कि बड़े गर्व और स्वाभिमान के साथ देश के युवा आज कल बजरंग दल से जुड़ रहे हैं...

विज्ञापन
Bajrang Dal started online recruitment drive to add new members
बजरंग दल के ऑनलाइन भर्ती अभियान की जानकारी देते विहिप नेता मिलिंद परांडे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बजरंग दल अपने सदस्यों की संखया बढाने के लिए इस बार ऑनलाइन अभियान शुरू करने जा रहा है। संगठन की वेबसाइट पर जाकर कोई भी 15 वर्ष से 35 वर्ष तक की आयु का व्यक्ति इससे जुड़ने की इच्छा व्यक्त करते हुए अपने विषय में कुछ जानकारी शेयर कर सकता है। इसके बाद संगठन से जुड़े पदाधिकारी उससे संपर्क कर उसकी योग्यता, रूचि और समय की उपलब्धता के आधार पर उसे राष्ट्र निर्माण से संबंधित कार्यों में जोड़ेंगे।

विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बजरंग दल आज करोड़ों हिंदू युवाओं का प्रेरणास्रोत है। यही कारण है कि बड़े गर्व और स्वाभिमान के साथ देश के युवा आज कल बजरंग दल से जुड़ रहे हैं। देश के अनेक हिस्सों में युवा उनसे जुडने के लिए संपर्क कर रहे हैं। वे देश-धर्म-संस्कृति की रक्षा हेतु अपना सक्रिय योगदान देना चाहते हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर 'जॉइन बजरंगदल अभियान' का शुभारंभ किया जा रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत 15 से 35 वर्ष आयु-वर्ग के हिंदू युवा विहिप की ऑफिशियल वेबसाइट www.vhp.org पर जा कर Join Bajrangdal आइकॉन को क्लिक कर अपनी जानकारी भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता फॉर्म भरने वाली से संपर्क कर आपकी रूचि, योग्यता तथा समय की उपलब्धता के आधार पर आपको राष्ट्र-धर्म के कार्यों से जोडने का प्रयास करेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बजरंगदल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया ने बताया कि 'सेवा, सुरक्षा व संस्कार' के ध्येय वाक्य पर बने बजरंग दल द्वारा अब 'देव-भक्ति से देश-भक्ति', 'महिला सम्मान से राष्ट्रीय स्वाभिमान' और  'पलायन नहीं, पराक्रम' के मंत्रों पर भारत के युवकों को लाना है। साहस, शौर्य व पराक्रम के साथ उनके शारीरिक, मानसिक तथा बौद्धिक क्षमता के विकास हेतु हम उन्हें पूरी तरह प्रशिक्षित भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed