फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bajrang Dal activist murder Case: 2 more detained in Shivamogga, Minister in charge KC Narayana Gowda

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या का मामला: कर्नाटक के शिवमोगा में तनाव, वाहनों में लगाई आग, दो और हिरासत में

Tue, 22 Feb 2022 10:29 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवमोगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवमोगा Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 22 Feb 2022 10:29 AM IST
सार

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या मामले में आज दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस दोनों संदिग्ध व्यक्ति से कड़ी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Bajrang Dal activist murder Case: 2 more detained in Shivamogga, Minister in charge KC Narayana Gowda
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद से तनाव बढ़ता ही जा रहा है। जानकारी के अनुसार शिवमोगा में आज सुबह कुछ लोगों ने दो ऑटो और एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। इस मामले की जांच चल रही है।  शिवमोग्गा जिला के प्रभारी मंत्री केसी नारायण गौड़ा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है अभी तीन और लोग हैं, जल्द ही उन पर कार्रवाई होगी। एक कासिफ और दूसरा नदीम, कासिफ के ऊपर पहले से ही 10-12 केस हैं उन पर गहन जांच हो रही है।   

विज्ञापन


पुरानी दुश्मनी की वजह से हुआ हमला: ईस्टर्न रेंज के डीआईजी  
शिवमोग्गा बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या पर ईस्टर्न रेंज के डीआईजी डॉ. त्यागराजन ने कहा है कि पूछताछ के लिए 3-4 लोगों को हिरासत में लिया है, हमें लगता है कि ये पुरानी दुश्मनी की वजह से हुआ है लेकिन टाइमिंग थोड़ी खराब है। स्थिति अब नियंत्रण में है, आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


रविवार को हुई थी हत्या
बता दें कि रविवार रात नौ बजे कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है, जिसके चलते पुलिस और भी ज्यादा सक्रिय हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ: भाजपा
कर्नाटक के होन्नाली से भाजपा सांसद रेणुकाचार्य ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ है। वह डीके शिवकुमार, बीके हरिप्रसाद और अन्य कांग्रेस नेताओं के कारण मारा गया था। मैं गृह मंत्री से मामले को एनआईए को सौंपने का आग्रह करता हूं। मैं परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed