{"_id":"646ed5484ae6fb648602b2e6","slug":"bajrand-dal-opposed-film-the-creator-sarjanhar-accused-promoting-love-jihad-ahmedabad-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bajrang Dal: 'द केरल स्टोरी' के बाद एक और फिल्म पर विवाद, बजरंग दल ने 'द क्रिएटर सृजनहार' पर लगाए आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bajrang Dal: 'द केरल स्टोरी' के बाद एक और फिल्म पर विवाद, बजरंग दल ने 'द क्रिएटर सृजनहार' पर लगाए आरोप
Thu, 25 May 2023 09:29 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 25 May 2023 09:29 AM IST
सार
बजरंग दल का आरोप है कि फिल्म में लव जिहाद को बढ़ावा दिया गया है। बजरंग दल के सदस्यों ने बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद में एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बजरंग दल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
'द केरल स्टोरी' फिल्म को लेकर विवाद जारी है और कुछ राज्यों में इसका प्रदर्शन नहीं हो पा रहा है। वहीं इसी बीच एक और फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। यह फिल्म है द क्रिएटर सृजनहार। दरअसल आरोप है कि फिल्म के जरिए लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसकी वजह से बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद में इस फिल्म की स्क्रीनिंग के विरोध में नारेबाजी और हंगामा किया गया।
विज्ञापन
क्या है विवाद
द क्रिएटर सृजनहार फिल्म 26 मई को रिलीज होने वाली है लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में घिर गई है। दरअसल हिंदूवादी संगठन बजरंग दल फिल्म का विरोध कर रहा है। बजरंग दल का आरोप है कि फिल्म में लव जिहाद को बढ़ावा दिया गया है। बजरंग दल के सदस्यों ने बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद में एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल के सदस्यों ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
#WATCH | Gujarat | Members of Bajrang Dal staged a protest at a multiplex in Ahmedabad on 24th May against the upcoming film, 'The Creator - Sarjanhar'. The protesters alleged that the film is promoting "love jihad" pic.twitter.com/IYlN5NM7Xx
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 25, 2023
विवाद पर निर्माता ने दी सफाई
वहीं फिल्म के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर फिल्म के निर्माता राजेश कराटे गुरुजी ने कहा कि 'हमने फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की है कि दुनिया बदल सकती है। मैं किन्हीं धमकियों से नहीं डरता, उन्हें अपने धर्म से प्यार है और मैं इसमे कुछ नहीं कर सकता। मैं सभी धर्म के मानने वालों से अपील करता हूं कि वह धर्म के नाम पर दंगा-फसाद और हिंसा ना करें। धर्म के बचाने के नाम पर एक व्यक्ति को क्यों मारना? उसकी जगह धर्म को मारकर व्यक्ति को बचाना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या आप चाहते हैं कि आप अपने परिवार को खो दें।'
26 मई को रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि द क्रिएटर सृजनहार के निर्माता राजेश कराटे गुरुजी और राजू पटेल हैं। वहीं फिल्म का लेखन और निर्देशन प्रवीण हिंगोनिया ने किया है। यह फिल्म 26 मई को देशभर के 250 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में सीआईडी धारावाहिक फेम दयानंद शेट्टी, मिर्जापुर वेब सीरीज फेम शाजी चौधरी और नवोदित अभिनेता जश्न कोहली ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।