फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bail should not be granted to accused in Santosh Deshmukh murder case, says brother News In Hindi

बीड सरपंच हत्या कांड: 'न्याय के लिए कहां जाएं', संतोष देशमुख के भाई ने कहा- आरोपी को नहीं मिलनी चाहिए जमानत

Wed, 22 Jan 2025 02:15 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 22 Jan 2025 02:15 PM IST
सार

बीड सरपंच संतोष देशमुख के हत्या मामले में न्याय के लिए पीड़ित परिवार की लड़ाई जारी है। जहां अब देशमुख के भाई ने आज कहा कि आरोपियों को जमानत नहीं मिलनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने आतंक का माहौल बना दिया है।

विज्ञापन
Bail should not be granted to accused in Santosh Deshmukh murder case, says brother News In Hindi
वाल्मिक कराड - फोटो : फेसबुक/walmik.karad

विस्तार

महाराष्ट्र के बीड जिलें के मस्साजोग में सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले ने राज्यभर की सियासत को गर्म कर रखा है। इसी बीच बीड की एक अदालत ने संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े मामलों में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसको लेकर संतोष देशमुख के भाई धनंजय ने कहा कि न्यायिक हिरासत में जाने के बाद भी आरोपियों को जमानत नहीं दी जानी चाहिए। 
विज्ञापन


संतोष देशमुख के भाई की मांग
बीड जिले में हत्या के शिकार सरपंच संतोष के भाई धनंजय ने बुधवार पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के बीड की अदालत ने मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कराड की पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद कराड को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जमानत नहीं मिलनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने आतंक का माहौल बना दिया है।
विज्ञापन


पुलिस कर सकते है मिलीभगत-धनंजय
संतोष देशमुख के भाई ने आगे कहा कि भले ही राज्य सरकार की ओर से आदेश हैं कि किसी को भी नहीं बख्शा जाना चाहिए, लेकिन कल वायरल हुए वीडियो में हमने देखा कि पुलिस अधिकारी एक होटल में आरोपियों से मिल रहे हैं। अगर वे सभी मिलीभगत करते हैं और सबूत नष्ट कर दिए जाते हैं। तो इससे समाज में क्या संदेश जाएगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


देशमुख की बेटी ने वीडियो का दिया हवाला
साथ ही इस मामले में सपरंच संतोष देशमुख की नाबालिग बेटी वैष्णवी ने एक वीडियो का भी हवाला दिया। इस वीडियो में कथित तौर पर कराड और सह-आरोपी सुदर्शन घुले और विष्णु चाटे को एक पुलिस अधिकारी के साथ दिखाया गया था, जिसे अब निलंबित कर दिया गया है। 

हमें न्याय के लिए कहां जाना चाहिए-धनंजय
इसको लेकर उन्होंने आगे पत्रकारों से बातचीत में पूछा कि अगर पुलिस और आरोपी एक साथ आ रहे हैं और हम उन्हें एक वीडियो में देखते हैं, तो हमें न्याय के लिए किसके पास जाना चाहिए।

एक नजर पूरे मामले पर..
बात बीड जिले के मासाजोग गांव की है। जहां सरपंच संतोष देशमुख की बीते 9 दिसंबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले सरपंच देशमुख को प्रताड़ित भी किया गया था। कथित तौर पर यह हत्या पवनचक्की परियोजना से जुड़ी एक ऊर्जा कंपनी के खिलाफ जबरन वसूली की कोशिश को रोकने के चलते की गई।  


वहीं इस मामले पुलिस ने बताया कि सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के पीछे एक बड़ी जबरन वसूली का मामला है। सरपंच की मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया जिसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कुछ दिन पहले, महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड ने पुणे में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed