भाजपा उपाध्यक्ष पांडा का आरोप, आईएसआई-पाक के कुछ बॉलीवुड हस्तियों से हैं लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता बैजयंत जय पांडा ने बॉलीवुड हस्तियों को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया है। उनका कहना है कि बॉलीवुड की कुछ हस्तियों के संपर्क पाकिस्तान और आईएसआई से हैं। इतना ही नहीं इन हस्तियों पर शिकंजा कसने के लिए कागजी कार्रवाई चल रही है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कुछ बॉलीवुड हस्तियों के जम्मू कश्मीर में हिंसा भड़काने वाले पाकिस्तानियों और अप्रवासी भारतीयों के साथ व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंधों को उजागर करते हुए हैरान करने वाले साक्ष्य देखे जिनका आईएसआई और पाकिस्तानी सेना से संबंध है। मैं अपील करता हूं देशभक्त बॉलीवुड के लोगों से कि ऐसे लोगों के साथ काम न करें।'
Came across shocking threads documenting personal & business links of some Bollywood personalities with certain Pakistanis & NRIs with undeniable track record encouraging violence in J&K, who have verifiable links to ISI & Pak army. I urge patriotic Bollywoodies to renounce them.
विज्ञापन विज्ञापन— Baijayant Jay Panda (@PandaJay) July 22, 2020
यह भी पढ़ें- पीओके, गिलगित-बाल्टिस्तान में मानवाधिकार हनन की जांच के लिए आयोग बनाए UNHRC
हालांकि अपने ट्वीट में पूर्व लोकसभा सांसद ने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया है। जैसे ही उन्होंने यह ट्वीट किया इंटरनेट पर उत्सुक लोगों ने तुरंत प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कुछ यूजर्स ने पांडा से बॉलीवुड की ऐसी हस्तियों के नाम उजागर करने और उनसे जुड़े तथ्य सामने लाने की अपील की। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एएनआई) से कराने का सुझाव दिया।