{"_id":"5f10de368ebc3e635d02efa0","slug":"unhrc-set-up-commission-to-investigate-human-rights-abuses-in-pok-and-gilgit-baltistan-says-sajjad-raza","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओके, गिलगित-बाल्टिस्तान में मानवाधिकार हनन की जांच के लिए आयोग बनाए UNHRC","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पीओके, गिलगित-बाल्टिस्तान में मानवाधिकार हनन की जांच के लिए आयोग बनाए UNHRC
Fri, 17 Jul 2020 04:39 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 17 Jul 2020 04:39 AM IST
विज्ञापन
UNHRC
सामाजिक कार्यकर्ता सज्जाद रजा ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (पीओके), गिलगित-बाल्टिस्तान में मानवाधिकार हनन और दुर्व्यवहार की जांच व इसके लिए जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने के लिए एक आयोग बनाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
नेशनल इक्वेलिटी, पार्टी जेकेजीबीएल के अध्यक्ष रजा ने यूएनएचआरसी के एक सत्र के दौरान कही। नौ जुलाई को यूएनएचआरसी के 44वें सत्र में बोलते हुए, रजा ने कहा, पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग के मुताबिक इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) प्रेस और आजादी-समर्थक समूहों पर व्यापक निगरानी अभियान चलाती है।
विज्ञापन
पाकिस्तान सरकार और सेना ने मनमाने तरीके से लोगों को गिरफ्तार कर यातनाएं दी हैं, इसमें कई लोग मारे गए। उन्होंने कुछ नामों का जिक्र करते हुए, कहा कि परिषद को पाकिस्तान सरकार को नोटिस जारी कर न्यायिक हिरासत में मारे गए लोगों के विशेष मामलों पर जानकारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन