{"_id":"68339b2d3a2361e97b0c2b15","slug":"bahrain-ghulam-nabi-azad-number-of-terrorists-living-in-pakistan-more-than-terrorists-residing-all-over-world-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghulam Nabi Azad: पूर्व सांसद ने पड़ोसी को आईना दिखाया, कहा- PAK में जितने आतंकी उतने पूरी दुनिया में भी नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ghulam Nabi Azad: पूर्व सांसद ने पड़ोसी को आईना दिखाया, कहा- PAK में जितने आतंकी उतने पूरी दुनिया में भी नहीं
Mon, 26 May 2025 04:05 AM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनामा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनामा
Published by: शुभम कुमार
Updated Mon, 26 May 2025 04:05 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद रह चुके गुलाम नबी आजाद ने दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान को आईना दिखाया है। आजाद ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकियों की संख्या जितनी है, उतनी पूरी दुनिया के लोगों को मिलाकर भी नहीं है। आजाद ने यह बयान बहरीन में दिया।
विज्ञापन
गुलाम नबी आज़ाद
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस बात को कई बार दोहरा चुके हैं कि अब किसी भी दहशतगर्द के कायराना कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि भारत किसी भी आतंकी वारदात को 'एक्ट ऑफ वॉर' की तरह समझेगा और माकूल जवाब दिया जाएगा। इसी नीति से पूरी दुनिया को अवगत कराने की कवायद के तहत सरकार ने सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों का गठन किया है। भारत से अब तक छह शिष्टमंडल रूस, जापान, यूएई, कतर और गुयाना जैसे देशों में जाकर अलग-अलग मंचों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- All Party Delegation: स्लोवेनिया के दौरे पर पहुंची कनिमोझी की टीम; सांसदों के साथ गुयाना पहुंचे शशि थरूर
'बहरीन मिनी इंडिया जैसा... कोई प्रतिबंध नहीं'
एक शिष्टमंडल के साथ बहरीन गए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा, मुझे यह देखकर खुशी हुई कि बहरीन मिनी इंडिया की तरह दिखता है। यहां हर धर्म के लोग रहते हैं। कोई प्रतिबंध नहीं है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा के खिलाफ भारतीय शिष्टमंडल की मुखर मुहिम
दहशतगर्दों के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई से तिलमिलाए पड़ोसी देश पाकिस्तान ने खुद को पीड़ित बताने के लिए दुष्प्रचार का सहारा लिया है। बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की नृशंस हत्या हुई।
इसके बाद से ही बीते एक महीने में पाकिस्तान के कई नेता-राजनयिकों ने विदेशी मीडिया के सहारे भारत के खिलाफ जमकर प्रोपेगेंडा किया है। पाकिस्तान के कुत्सित प्रयासों के खिलाफ भारत के सांसद मुखर होकर टिप्पणी कर रहे हैं। अलग-अलग दलों के होने के बावजूद सांसदों ने एक स्वर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी दुनिया के सामने स्पष्टता से रखा है।
ये भी पढ़ें:- Asaduddin Owaisi: बहरीन में पाकिस्तान पर बरसे एआईएमआईएम सांसद; ओवैसी ने कहा- पड़ोसी देश हमलावर है, पीड़ित नहीं
'पाकिस्तान में इतने आतंकी हैं, जितने पूरी दुनिया को मिलाकर भी नहीं'
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल अलग-अलग सियासी दलों के लोगों राजनीतिक वैचारिकी पर आजाद ने कहा, हम भारत में अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े हो सकते हैं, लेकिन हम यहां एक भारतीय के रूप में आए हैं। धर्म के आधार पर पाकिस्तान का गठन हुआ। हालांकि, पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) और पश्चिमी पाकिस्तान एकजुट नहीं रह सके। भारत में सभी धर्मों के लोग एकजुट रहते हैं। हम शांति और सद्भाव से रहते हैं...अगर हम देखें, तो शायद पाकिस्तान में रहने वाले आतंकवादियों की संख्या पूरी दुनिया में रहने वाले आतंकवादियों की संख्या से अधिक है।

#WATCH | Manama, Bahrain | Former J&K CM and Democratic Progressive Azad Party Chairman Ghulam Nabi Azad says, "...I am happy to see that it (Bahrain) looks like mini India. The people from every religion live here. There are no restrictions...Regarding our political intention,… pic.twitter.com/G54o2knORn
— ANI (@ANI) May 25, 2025
पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा के खिलाफ भारतीय शिष्टमंडल की मुखर मुहिम
दहशतगर्दों के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई से तिलमिलाए पड़ोसी देश पाकिस्तान ने खुद को पीड़ित बताने के लिए दुष्प्रचार का सहारा लिया है। बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की नृशंस हत्या हुई।
इसके बाद से ही बीते एक महीने में पाकिस्तान के कई नेता-राजनयिकों ने विदेशी मीडिया के सहारे भारत के खिलाफ जमकर प्रोपेगेंडा किया है। पाकिस्तान के कुत्सित प्रयासों के खिलाफ भारत के सांसद मुखर होकर टिप्पणी कर रहे हैं। अलग-अलग दलों के होने के बावजूद सांसदों ने एक स्वर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी दुनिया के सामने स्पष्टता से रखा है।
ये भी पढ़ें:- Asaduddin Owaisi: बहरीन में पाकिस्तान पर बरसे एआईएमआईएम सांसद; ओवैसी ने कहा- पड़ोसी देश हमलावर है, पीड़ित नहीं
'पाकिस्तान में इतने आतंकी हैं, जितने पूरी दुनिया को मिलाकर भी नहीं'
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल अलग-अलग सियासी दलों के लोगों राजनीतिक वैचारिकी पर आजाद ने कहा, हम भारत में अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े हो सकते हैं, लेकिन हम यहां एक भारतीय के रूप में आए हैं। धर्म के आधार पर पाकिस्तान का गठन हुआ। हालांकि, पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) और पश्चिमी पाकिस्तान एकजुट नहीं रह सके। भारत में सभी धर्मों के लोग एकजुट रहते हैं। हम शांति और सद्भाव से रहते हैं...अगर हम देखें, तो शायद पाकिस्तान में रहने वाले आतंकवादियों की संख्या पूरी दुनिया में रहने वाले आतंकवादियों की संख्या से अधिक है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन